Move to Jagran APP

Weather News Haryana: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, तापमान 7 डिग्री से नीचे

हरियाणा राज्य में 6 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क मगर 3 दिसंबर तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट तथा सुबह के समय हल्की धुंध संभावित है। 4 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच पूर्वी हवाएं चलने से आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 12:14 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:14 PM (IST)
Weather News Haryana: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, तापमान 7 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग की के अनुसार आने वाले समय में रातें और भी ठंडी होंगी।

हिसार, जेएनएन। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और ठंड भी बढ़ने लगी है। दिन के वक्‍त धूप निकलने से राहत जरूर मिल रही है, मगर सुबह और रात के वक्‍त हाथ पांव ठिठुर रहे हैं। आठ वर्ष बाद हिसार में दिसंबर के पहले दिन रात्रि का तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मंगलवार को रात्रि तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 2012 में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसी के साथ रात्रि तापमान में सबसे कम प्रदेश में नारनौल में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अब अनुमान है कि पारा और गिरता जाएगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में रातें और भी ठंडी होंगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 6 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क मगर 3 दिसंबर तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट तथा सुबह के समय हल्की धुंध संभावित है। 4 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच पूर्वी हवाएं चलने से आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

---------------

प्रदेश में विभिन्न जिलों में तापमान

शहर- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 24.7- 8.3

भिवानी- 23.7- 8.3

पंचकूला- 23.9- 8.4

फरीदाबाद- 27.2- 9.5

हिसार- 27.1- 6.7

करनाल- 24.0- 9.0

कुरुक्षेत्र- 25.0- 9.0

नारनौल- 29.0- 6.6

रोहतक- 21.7- 8.2

सिरसा- 26.9- 9.1

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

--------------

आठ वर्षों में यह रहा एक दिसंबर का रात्रि तापमान

वर्ष- रात्रि तापमान

2012- 4.5

2013- 8.0

2014- 9.0

2015- 9.7

2016- 9.5

2017- 7.0

2018- 7.5

2019- 8.1

2020- 6.7

नोट- रात्रि तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.