Move to Jagran APP

weather update: धूप से हल्‍की राहत, फिर बढ़ेगी सर्दी, आज से 8 तक बारिश के आसार

प्रदेश में घना कोहरा आम जन-जीवन को प्रभावित करेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार तक मौसम खुश्क और परिवर्तनशील रहेगा

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:56 AM (IST)
weather update: धूप से हल्‍की राहत, फिर बढ़ेगी सर्दी, आज से 8 तक बारिश के आसार
weather update: धूप से हल्‍की राहत, फिर बढ़ेगी सर्दी, आज से 8 तक बारिश के आसार

हिसार, जेएनएन। समूचे उत्‍तर भारत में बर्फीली हवा चल रही है। दिल्‍ली, हरियाणा उत्‍तर प्रदेश के अलावा साथ लगते राज्‍य में ठंड अपना कहर बरवा रही है। मगर अभी इस सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार की सुबह बीते दिनों की तरह ही धुंध छा गई। जल्‍द ही धूप भी निकल आई मगर धूप के बीच शीतलहर का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह ही धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली, सर्दी भी कम महसूस हुई। मगर ये राहत आज रात तक की ही है क्‍योंकि शाम के बाद फिर से आसमान में बादल छाने वाले हैं। इसके बाद बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी इसी तरह का मौसम आगामी दिनों में बना रहेगा और जल्‍दी राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में घना कोहरा आम जन-जीवन को प्रभावित करेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण मंगलवार देर रात से 8 फरवरी तक गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।

ठंड लंबी चली तो गेहूं को फायदा
करनाल के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के डॉ. एसपी तोमर के मुताबिक जितनी लंबी ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसल को उतना अधिक फायदा होगा। 20 फरवरी तक भी गेहूं को अच्छी ठंड चाहिए। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़े तो अच्छा उत्पादन होगा। लेकिन पिछले पांच से सात सालों में अक्सर यही देखने में आ रहा है कि तापमान अचानक बढ़ जाता है, जिससे समय से पहले गेहूं की फसल निसर जाती है। ठंड का जितना टाइम चाहिए वह उसको नहीं मिल पाता। जिसका उत्पादन पर भी 7 से 10 प्रतिशत तक असर होता है।

जिलों का डिग्री सेल्सियस में तापमान
जिला         अधिकतम     न्यूनतम
हिसार          19.5          8.5
सिरसा          20            5
फतेहाबाद      20            7
झज्जर         21            7
चरखी दादरी  19            6
भिवानी         20           9
रोहतक         19           9
पानीपत        20           7
करनाल        15            9
यमुनानगर    21           7
अंबाला         18.3         8.3
कुरुक्षेत्र          20          7
जींद              22           9
कैथल            21          7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.