Move to Jagran APP

मौसम परिवर्तन : भिवानी में देर रात हल्‍की बूंदाबांदी, सुबह छाया रहा घना कोहरा, दृष्टता कम

भिवानी में हलकी बारिश होने के साथ ही सुबह के समय काफी ज्यादा धुंध छा गई। वाहन चालक लाइट जलाकर ही वाहन चलाने पर मजबूर है। दोपहर तक धुंध छाने के कारण सभी लोग परेशान रहे। वहीं शीतलहर चलने के कारण ठंड भी बढ़ रही है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:52 PM (IST)
मौसम परिवर्तन : भिवानी में देर रात हल्‍की बूंदाबांदी, सुबह छाया रहा घना कोहरा, दृष्टता कम
घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को रही परेशानी।

भिवानी, जागरण संवाददाता। भिवानी में मौसम में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है। बुधवार देर रात दो बार हलकी बूंदाबांदी होने के बाद वीरवार सुबह गहरी धुंध छाई। धुंध में वाहन चालक लाइट जलाकर चले। सड़क पर दृष्टता पांच मीटर होने से धुंध के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध फसलों के लिए भी सही साबित होगी। यदि पाला जमा तो वह फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी प्रकार वीरवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव के चलते धुंध छाने और बारिश होने की संभावना है। 

loksabha election banner

वाहन चालक परेशान, धीरे चल रहे वाहन, शीतलहर चलने से ठंड भी बढ़ी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में धुंध के साथ बारिश हो सकती है। विज्ञानियों ने आने वाले तीन-चार दिन तक हलकी बारिश की संभावना व्यक्त की हैं। वीरवार को जहां न्यूनतम तापमान एक डिगी बढ़ने के साथ ही 7.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

वाहन चालक हुए परेशान

हलकी बारिश होने के साथ ही सुबह के समय काफी ज्यादा धुंध छा गई। वाहन चालक लाइट जलाकर ही वाहन चलाने पर मजबूर है। दोपहर तक धुंध छाने के कारण सभी लोग परेशान रहे। वहीं शीतलहर चलने के कारण ठंड भी बढ़ रही है। लाेग घर पर ही रहने काे मजबूर हैं। घने कोहरे के कारण कार्यलयों जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण वह कई बार लेट हो रहे हैं।

पुलिस लगा रही रिफ्लेक्टर टेप 

हरियाणा घने कोहरे के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। जिसके लिए हरियाणा पुलिस अभियान चला रही है। धुंध में कोई हादसा न हो इसको लेकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ सड़क पर सफेद और पीली पट्टी लगाने का काम चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य धुंध में हादसों काे रोकना है। उसी प्रकार लोगों से धीरे वाहन चलाने के साथ ओवरटेक नहीं करने की अपील भी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.