Move to Jagran APP

हरियाणा में सुबह धुंध रोक रही रास्ता तो धूप भी निकल रही कम, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

हरियाणा में मौसम पूरी तरह से परिवर्तित नहीं हुआ है। वातावरण में नमी अभी तक बरकरार है। अब हालात यह हैं कि सुबह धुंध रास्ता रोक रही है तो रात को तापमान में भारी गिरावट हो रही है। जिससे हरियाणा में रात और भी ठंडी है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 07:29 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:29 AM (IST)
हरियाणा में सुबह धुंध रोक रही रास्ता तो धूप भी निकल रही कम, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
हरियाणा में धूप कम निकलने के कारण के कारण रात के साथ दिन भी ठंडे बने हुए हैं

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में अभी मौसम पूरी तरह से परिवर्तित नहीं हुआ है। वातावरण में नमी अभी तक बरकरार है। अब हालात यह हैं कि सुबह धुंध रास्ता रोक रही है तो रात को तापमान में भारी गिरावट हो रही है। जिससे हरियाणा में रात और भी ठंडी है। प्रदेश में पिछले 20 दिनों तक धूप ना निकलने से लोगों को सर्दी का काफी अहसास हुआ। मगर पिछले सोमवार और मंगलवार को हल्की धूप ने निश्चित रूप से राहत देने का कार्य किया। दिन के तापमान में हल्की बढोतरी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

वहीं सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है। आगामी एक से दो दिनों में इसी प्रकार का मौसम रहने का आसार है। हिसार और नारनौल में रात्रि तापमान लगातार गिर रहा है। दोनों स्थानों पर प्रदेश में सबसे ठंडी रात है। यहां रात्रि तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में और भी रात्रि तापमान गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में कोल्ड डे जैसे अभी भी हालात बने हुए हैं। जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी कमी है।

29 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 29 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। लोगों को धूप निकलने से राहत मिलेगी। मगर धूप निकलने का समय हालांकि कम ही रहेगा। अभी एक से दो घंटे ही धूप निकल रही है। इसके साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं धुंध भी वाहनों का रास्ता रोकने का काम करेगी। इसके साथ ही फसलों में धूप निकलने से फायदा होगा। अभी तक यह मौसम गेहूं के लिए काफी उपयुक्त रहा है। इस बार किसान कुछ सावधानियों के साथ फसलों में अच्छी पैदावार भी ले सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.