ग्राम विकास समिति ने खासा महाजना में किया पौधारोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिसार के जिला कार्यवाह पृथ्वी सिंह ने बताया कि वृक्ष हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। ग्राम समिति के प्रमुख मैनपाल राजपूत ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत गांव मे करीब चार सौ फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
संवाद सहयोगी अग्रोहा : ग्राम विकास समिति खासा महाजना ने कुछ दिन पहले प्रदेश भर में दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान से प्रेरित होकर शनिवार को गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिसार के जिला कार्यवाह पृथ्वी सिंह ने बताया कि वृक्ष हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। ग्राम समिति के प्रमुख मैनपाल राजपूत ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत गांव मे करीब चार सौ फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। राजपूत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है प्रकृति को जितना हम बचाएंगे उतना ही मानव जीवन के लिए अच्छा है।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुरेंद्र सिंह,समिति सदस्य रण सिंह, बलवान, सचिन, भीम सैनी, सुरेन्द्र भांभू, सुरेंद्र फौजी, सेवासिंह, गजराज, मंदीप, अक्षय आदि मौजूद रहे।