Move to Jagran APP

देश में अब आम आदमी पार्टी ही है भाजपा का एकमात्र विकल्प : विक्रांत गोयत

गुजरात नगर निगम में आए नतीजों में यूं तो भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई लेकिन आगामी भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन ने भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 07:32 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 07:32 AM (IST)
देश में अब आम आदमी पार्टी ही है भाजपा का एकमात्र विकल्प : विक्रांत गोयत
देश में अब आम आदमी पार्टी ही है भाजपा का एकमात्र विकल्प : विक्रांत गोयत

संवाद सहयोगी, हांसी : गुजरात नगर निगम में आए नतीजों में यूं तो भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई लेकिन आगामी भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन ने भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंगलवार को आए गुजरात नगर निगम के नतीजों के बाद हांसी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम में 27 सीटों पर जीत हासिल कर सबको चौंका दिया।

loksabha election banner

आप नेता सचिन जैन ने कहा कि देश में अब राजनीति के नए युग की शुरुआत हो चुकी है और आम आदमी पार्टी अब लोगों के सामने एक विकल्प के रूप में उभर कर आ रही है। जैन ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली की भांति सूरत में कांग्रेस को शून्य पर धकेल दिया है और अब सूरत निगम में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि देश में अब अगर भाजपा का कोई विकल्प है तो वह आम आदमी पार्टी है। आप नेता विक्रांत गोयत ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी कदम दर कदम बदलाव की राजनीति के जरिए विकल्प के रूप में उभरती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अब गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी है और आने वाले समय में हरियाणा में भी एक मजबूत भूमिका अदा करेगी। महंगाई के इस दौर में अब देश ने तय कर लिया है कि केवल जुमलो से नहीं मजबूत नेतृत्व से देश का विकास संभव है। इस अवसर पर आप शहरी अध्यक्ष जगमोहन तायल, रवि सैनी, हरपाल, पीयूष, विजय सिंह फौजी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.