शादियों के सीजन के कारण महंगी हुई सब्जियां, कम दाम के कारण लोकल सब्जियां दे रहीं राहत
सब्जी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सब्जी व्यापारी रेट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण शादियों के सीजन को बता रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि शादियों के सीजन के कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं। खासकर वह सब्जियां जो दिल्ली और दूसरे राज्यों से आ रही हैं।
जागरण संवाददाता, हिसार। दीपावली के बाद से सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि कई फलों से महंगी सब्जियां हो गई हैं। इतने रेट बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां एक किलोग्राम लोग टमाटर खरीददते थे वह अब ढाईसौ ग्राम से काम चला रहे हैं। सिर्फ यह नहीं बल्कि कद्दू जैसी सब्जी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सब्जी व्यापारी रेट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण शादियों के सीजन को बता रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि शादियों के सीजन के कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं।
खासकर वह सब्जियां जो दिल्ली और दूसरे राज्यों से आ रही हैं। इसमें भिंडी जैसी सब्जियों के रेट भी आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही इस सीजन में बीमारियां हो रही हैं। लोग डेंगू और वायरल जैसी समस्याओं से परेशान हैं, ऐसे में कई फलों के तो इस अाधार पर रेट बढ़ चुके हैं। जिसमें कीवी 35 रुपये की आती थी जो 60 रुपये में बिक रही है। वहीं अनार 250 रुपये में बिक रहा है। इसके साथ ही सेव 100 रुपये में अच्छी गुणवत्ता का मिल रहा है।
पंजाब से आई मटर ने दी राहत
अभी तक हिमाचल प्रदेश से मटर दिल्ली आती थी और दिल्ली से हरियाणा के शहरों में सप्लाई होती थी। दीपावली तक मटर के रेट 100 रुपये से पार थे। मगर अब पंजाब से मटर हरियाणा में सप्लाई होने लगी है। जिससे मटर के रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है। जबकि थोक में 80 से 90 रुपये मटर के रेट पर व्यापारी खरीद रहे हैं।
यह हैं महंगी सब्जियां व फल
सब्जियां- फुटकर रेट- थोक रेट
आलू - 25- 18
प्याज- 35- 32
टमाटर- 80- 75
भिंडी- 50- 35
अदरक- 60- 40
शिमला मिर्च - 60- 50
कद्दू- 70- 60
धनिया- 40- 50
बींस- 120- 100
ब्रोकली- 250- 200
मशरूम- 150
यह हैं सस्ती सब्जियां
सब्जियां- फुटकर रेट- थोक रेट
पालक- 15- 10
हरी प्याज- 30- 25
सरसों का साग- 15- 10
बैंगन- 25- 20
घिया- 35- 20
मूली- 20- 15
नोट- सब्जियाें के रेट प्रति किलोग्राम हैं।