Move to Jagran APP

अजब गजब...15 साल के लड़के की 25 साल की लड़की से शादी, नाराज जीजा ने दो साल बाद खोला राज

हरियाणा के फतेहाबाद का मामला। 14 मई 2019 को शादी हुई थी। लड़के जीजा ने विरोध किया था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को अपने पास रख लिया। इस पर नाराज जीजा ने दो साल बाद पुलिस के सामने राज खोल दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:30 AM (IST)
अजब गजब...15 साल के लड़के की 25 साल की लड़की से शादी, नाराज जीजा ने दो साल बाद खोला राज
पुलिस ने लड़के के जीजा की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद में अनोखा मामला सामने आया है। यहां 15 साल के लड़के की 25 साल की युवती से शादी करवा दी गई। मामला दो साल पहले का है। मगर, दूल्हे के जीजा ने अब इस मामले का खुलासा किया है। दूल्हे के जीजा की पत्नी को जब उसके ससुराल वालों ने उसके पास नहीं भेजा तो उसने सारे मामले की पोल खोल दी। सदर थाना में शिकायत दे दी। शिकायत पर हिसार शहर के सदर थाना  में 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

फतेहाबाद के गांव खुंबर के रहने वाले गोबिंदराम ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने शिकायत में बताया कि उसके ससुर फतेहाबाद के एक गांव निवासी दलबीर उर्फ बिहारी ने अपने नाबालिग बेटे की शादी गांव डोभी निवासी युवती के साथ 14 मई 2019 को की थी। शादी के समय उसके साले की उम्र 15 वर्ष के करीब थी। उसके पास उसके साले की एक डीएमसी है। इस पर उसके साले की जन्म तिथि एक जनवरी 2004 है।

विरोध किया तो पत्नी को नहीं भेज रहे ससुराली

दूल्हे के जीजा व शिकायतकर्ता गोबिंदराम का कहना है कि उसने शादी के दौरान इसका विरोध किया था। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसकी पत्नी को भी ससुराल वालों ने अपने पास ही रखा है। गोबिंदराम ने सुबूत के तौर पर पुलिस के सामने अपने नाबालिग साले और उसकी पत्नी की मार्कशीट, शादी के फोटो और आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड भी पेश किया है। गोबिंदराम ने बताया कि उसके साले की पत्नी का गर्भपात भी हो गया था।

पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

मामले में पुलिस ने सभी 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता फतेहाबाद के गांव खुंबर निवासी दलबीर उर्फ बिहारी, उसकी माता सरोज देवी, रोहताश, रोहताश की पत्नी, शर्मिला, रणबीर और डोभी निवासी सोनू, सुरेंद्र, सोनू के पिता, माता, बहन, चाचा-चाची और मामा के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.