Move to Jagran APP

रेहड़ी लगाने का समय बढ़ाने की मांग करते हुए यूनियन पदाधिकारी व रेहड़ी संचालक

व्यापारियों के बाद अब रेहड़ी संचालकों ने सायं को बाजार बंद करने के समय को बढ़ाने की मांग उठाई है। रेहड़ी पटरी फेरी वर्कर्स यूनियन हिसार के बैनर तले रेहड़ी संचालकों व यूनियन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:46 PM (IST)
रेहड़ी लगाने का समय बढ़ाने की मांग करते हुए यूनियन पदाधिकारी व रेहड़ी संचालक
रेहड़ी लगाने का समय बढ़ाने की मांग करते हुए यूनियन पदाधिकारी व रेहड़ी संचालक

जागरण संवाददाता, हिसार : व्यापारियों के बाद अब रेहड़ी संचालकों ने सायं को बाजार बंद करने के समय को बढ़ाने की मांग उठाई है। रेहड़ी पटरी फेरी वर्कर्स यूनियन हिसार के बैनर तले रेहड़ी संचालकों व यूनियन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा रेहड़ियां लगाने का समय शाम 6 बजे निर्धारित करने के विरोध में और शाम का समय 6 बजे से बढ़ा कर 10 बजे तक करने की मांग को लेकर सोमवार को रेहड़ी पटरी फेरी वर्कर्स यूनियन हिसार की ओर से प्रधान दाता राम के नेतृत्व में उपायुक्त महोदया को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के सचिव दिनेश सिवाच ने कहा कि बहुत से रेहड़ी मजदूरों का काम नहीं चल पा रहा है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्यादातर रेहड़ी पटरी वालों का काम शाम को ही शुरू होता है और उसी समय रेहड़ियां हटाने का समय है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार रेहड़ी मजदूरों के हक में कोई भी काम नहीं कर रही है। ना तो स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 लागू किया जा रहा है और ना ही रेहड़ी वालों को चैन से काम करने दे रही, कभी नगर निगम तो कभी पुलिस कर्मचारी उनको हटाने में लगे रहते हैं। अब तो रेहड़ियां लगाने का समय 6 बजे करने से तो उनके लिए आजीविका का प्रबंध करने में भी संकट पैदा हो गया है। ऐसे में सरकार से मांग है कि रेहड़ियां लगाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ा कर 10 बजे तक कर दिया जाए। इस अवसर पर दीपक, सुरेंद्र शर्मा, अजय गोस्वामी, जान, अमर, मोनू, सीताराम, बृज मोहन, कुलदीप, राम शर्मा, सोनू उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.