हिसार में 10 फीट ऊपर पेड़ पर जा लटकी बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार
जिसने भी इस वाकये को देखा हैरान हो गया। इसके बाद हादसे वाली जगह लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। हालांकि गाड़ी में सवार लोगों को हल्की फूल्की चोटें ही आईं है।
By manoj kumarEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 03:08 PM (IST)
हिसार, जेएनएन। सड़क किनारे लगाए जाने वाले पेड़ पर्यावरण संरक्षण और राहगीरों को छाया देने के लिए लगाए जाते हैं। मगर हिसार बालसमंद रोड पर आर्यनगर गांव के पास एक तेज रफ्तार में बेकाबू हुई कार 10 फीट की ऊंचाई पर पेड़ से जा लटकी। जिसने भी इस वाकये को देखा हैरान हो गया। इसके बाद हादसे वाली जगह लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
हालांकि गाड़ी में सवार लोगों को हल्की फूल्की चोटें ही आईं है। इतनी तेजी से आ रही कार को पेड़ पर लटका हुआ देख किसी को यकीन नहीं हुआ कि चालक या कार सवार लोगों को कम चोटें आईं होंगी। मगर पेड़ के कारण कार चालक की जान बच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
कार किसकी थी और हादसा होने का कारण क्या रहा इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मगर भारी भरकम कार को पेड़ की शाखा पर इस तरह से लटके हुए देखना लोगों के लिए नया अनुभव रहा। गाड़ी को भी नुकसान तो पहुंचा है मगर अगर पेड़ पर गाड़ी न लटकती तो खेतों में दूर जाकर गिरती जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें