किसानों की समय पर पेमेंट नहीं हुई तो आंदोलन करेगी कांग्रेस : उमेद लोहान
संवाद सहयोगी नारनौंद सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के नाम पर किसानों के साथ मजाक करने का
संवाद सहयोगी, नारनौंद : सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के नाम पर किसानों के साथ मजाक करने का काम किया है। सरकार इस पोर्टल का खेल खत्म करके किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदे और उनके खातों में जल्द ही पेमेंट का भुगतान करे अन्यथा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेद लोहान ने कस्बे की अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों की समस्या पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज अनाज मंडी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। किसान मजदूर व आढ़ती लाचार हो चुके हैं। क्योंकि उनकी फसल अब तक भी अनाज मंडी में ही पड़ी हुई है और कुछ फसल खराब हो चुकी है। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।जो कि यहां के विधायक के मुंह पर तमाचा है। हलके की जनता ने अपने वोट की ताकत से विधायक चुना था और अपनी ताकत दी थी। लेकिन आज यहां का विधायक लोगों को यह कहकर वापस भेज देता है कि मेरी तो इस सरकार में नहीं चलती जबकि जेजेपी व भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब मुख्यमंत्री बनेंगे तो पहली कलम से ऑनलाइन पोर्टल के खेल को खत्म किया जाएगा और किसानों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर शमशेर कुकन, राजकुमार नंबरदार, बिट्टू लोहान, कुक्कू बल्हारा, प्रीतम सिंह, जयभगवान इत्यादि मौजूद थे।