लक्ष्मी विहार में घर में घुसकर तोड़फोड़, हवाई फायर कर भागे युवक, दो घायल
जागरण संवाददाता हिसार लक्ष्मी विहार में कुछ युवकों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर त
जागरण संवाददाता, हिसार: लक्ष्मी विहार में कुछ युवकों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़ की और लोगों के आने पर हवाई फायर कर भाग गए। युवकों के हमले में कर्मबीर और एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपित फरार हो चुके थे। घायल कर्मबीर ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार विजय नारू नाम के युवक का सुभाष, आशीष, यश के साथ झगड़ा चल रहा था। मंगलवार शाम को विजय जब घर पर पहुंचा तो तीनों युवकों ने अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया। विजय के पिता कर्मबीर ने आरोप लगाया कि युवकों के आने पर विजय वहां से भाग गया। युवकों ने आते ही तोड़फोड़ की। जब उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उसी समय आस पास के लोग भी आ गए तो युवक हवाई फायर करते हुए भाग गए। उसी समय मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कर्मबीर ने अब पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
आजाद नगर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि झगड़े में युवक तोड़फोड़ करने के बाद हवाई फायर कर भाग गए। उन्हें शिकायत मिली है, मामले की जांच कर रहे है।