जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
पीडि़ता के मुताबिक करीब एक साल से उसके साथ जीजा गलत काम करता रहा। विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट तक की जाती।
भिवानी, जेएनएन। शहर में ही किराये के मकान पर अपने जीजा के पास रह रही नाबालिग साली के साथ उसके जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के मुताबिक करीब एक साल से उसके साथ जीजा गलत काम करता रहा। विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट तक की जाती।
महिला थाना भिवानी से जांच अधिकारी विद्यावती ने बताया कि जीजा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के बयान पर उसके जीजा व दोस्त के खिलाफ अपहरण, मारपीट, पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।
महिला थाना पुलिस को दिए गए बयान में पीडि़ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी उसका जीजा भिवानी के शहर थाना क्षेत्र में किराये के मकान लेकर रह रहा था। उसके जीजा ने उसे भिवानी ही बुलाया हुआ था। करीब एक साल पहले आरोपित जीजा उसे घुमाने के बहाने दिल्ली ले गया। वह इस दौरान अपने एक दोस्त को भी साथ लेकर गया था। वहां पर उसे एक होटल में ले गए।
वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस बारे में घर पर बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद जीजा ने बार बार दुष्कर्म किया। बता दें कि परेशान होकर अब पीडि़ता ने ये सब बात अपनी बहन को बताई। मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।