धुंध के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला हुआ शुरू, आप भी पहले चेक कर लें समय Hisar news
गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रैस करीबन ढ़ाई घंटे लेट रही। जयपुर से हिसार आने वाली ट्रेन भी करीबन एक घंटे देरी से पहुंची। उधर सिटी बस का टेंडर खत्म हो चुका है।
हिसार : उत्तर भारत में सर्दी के मौसम में ठंड बढऩे के साथ-साथ धुंध बढऩा भी जारी हो गया है। धुंध का पूरे उत्तर भारत पर असर होना शुरु हो चुका है। इसी असर के कारण ही उत्तर भारत में रेल व्यवस्था भी धीमी पड़ी हुई है। धुंध के कारण रेलों के समय और व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से लेट हो रही है। इसी के चलते शहर के रेलवे स्टेशन पर भी कई रेलगाडियां देरी से पहुंची।
गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रैस करीबन ढ़ाई घंटे लेट रही। जयपुर से हिसार आने वाली ट्रेन भी करीबन एक घंटे देरी से पहुंची। लुधियाना-हिसार-भिवानी पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेट स्टेशन पर पहुंची। बङ्क्षठडा से दिल्ली जाने वाले किसान एक्सप्रैस ट्रेन अपने समय से आधा घंटा देरी से हिसार पहुंची। इसके अलावा कुछ रेलगाडियां 10 से 20 मिनट की देरी से हिसार स्टेशन पर पहुंची।
बढ़ती धुंध में ट्रेनों के लेट होना काफी समय पहले से चल रहा है और इस देरी में ज्यादा बढ़ेत्तरी न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से कई तकनीकें भी अपनाई गई है। आगे देखना यह होगा कि रेलवे द्वारा अपनाई गई ये तकनीकें कितनी लाभदायक साबित होगी।
31 दिसंबर को सिटी बसों का टेंडर खत्म, रिन्यू करने को लेकर तैयारियां शुरू
हिसार : शहर में सिटी बसें चलाने की टेंडर की डेडलाइन 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में अब इन बसों को दोबारा से अनुमति देने के लिए उनके टेंडर की समय अवधी को रिन्यू करने को लेकर कागजी औपचारिकताएं शुरू हो गई है। फिलहाल किसी तरह की परमिशन अभी तक नगर निगम को नहीं मिली है। ऐसे में 31 दिसंबर से पहले टेंडर को रिन्यू किया जा सके इसके लिए निगम ने स्टाफ ने प्रयास शुरु कर दिए है। इस मामले में मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहर में सिटी बसों का सफर जारी रहेगा। टेंडर को लेकर जल्द ही कोई उचित कदम उठाया जाएगा। इस बारे में अफसरों से बातचीत की जाएगी।
बता दे कि नगर निगम ने 1 जनवरी 2019 से टेंडर के अनुरुप शहर में सिटी बस सर्विस शुरु करवा दी थी। इनका टेंडर समय अवधी 31 दिसंबर तक की थी। सिटी बस सर्विस शुरु करने को लेकर शहर में ऑटो संचालकों ने विरोध भी किया था। उस विरोध के बीच सरकार ने शहर में सिटी बस सर्विस शुरु करवाई जिसका जनता को लाभ भी हुआ। सरकार का यह कदम जनता के लिए सकारात्मक रहा और उन्हें सस्ते दामों पर सफर का अवसर मिल रहा है। ऐसे में हिसार में सिटी बस सर्विस सेवा सफल रही है। वर्तमान में चार सिटी बसें चल रही है। जिसमें दो आजाद नगर रुट, एक कैंट और एक आधार अस्पताल रुट पर चल रही है। इसके अलावा शहर में 10 ओर सिटी बसों को चलाने का प्रपोजल भी बनाया हुआ है। हालांकि यह प्रपोजल अभी कागजों में है। इसको लेकर यूएलबी के आदेश का इंतजार है।