Move to Jagran APP

भाजपा ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता को दिया प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता हिसार भारतीय जनता पार्टी के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों का

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 11:00 PM (IST)
भाजपा ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता को दिया प्रशिक्षण
भाजपा ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता को दिया प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर हिसार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में हुआ। केन्द्रीय प्रशिक्षण वर्ग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया और जानकारी दी। जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र, वीरचक्र ने आए हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। युवा नेता अजय सिधु ने प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक मेहरचंद गहलोत का स्वागत किया।

loksabha election banner

जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नई ऊर्जा प्राप्त की। उन्होंने बताया कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग विषयों पर पारंगत किया गया। प्रशिक्षण शिविर में नारनौंद मंडल अध्यक्ष जयबीर माजरा, बास मंडल अध्यक्ष आजाद शर्मा, सिसाय मंडल अध्यक्ष बारू सरपंच व खेड़ी चौपटा मंडल अध्यक्ष पूर्व सरपंच सतबीर के अलावा सभी महामंत्री, कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र, वीरचक्र, विधायक डा. कमल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व चेयरमैन व प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख मेहरचंद गहलोत, युवा नेता अजय सिधु, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र लांबा, जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू व रामफल बूरा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अहम टिप्स दिए ताकि कार्यकर्ता नई-नई जानकारी से परिचित रहें और जनता में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में प्रचार कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.