Move to Jagran APP

Tokyo Olympic: दुनिया के चार नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी टोक्यो में खेलेंगे, सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ी हरियाणा से

टोक्यो ओलंपिक का आगाज इसी महीने होगा। हरियाणा के खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद है। हरियाणा के सर्वाधिक 31 खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं। कुश्ती में विनेश फौगाट बॉक्सिंग में अमित पंघाल और शूटिंग में यशस्वनी देशवाल विश्व नंबर एक खिलाड़ी हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 03:08 PM (IST)
गोल्ड जीतने पर खिलाड़ी को हरियाणा सरकार छह करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि देगी।

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। दुनिया के नंबर-1 चार भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। इनमें से तीन खिलाड़ी अकेले हरियाणा से हैं। एक खिलाड़ी झारखंड से संबंध रखती है। खास बात यह है कि ओलंपिक में भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी भी हरियाणा से ही हैं। रियो ओलंपिक में भी पदक जीतने का कमाल हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने किया था।

loksabha election banner

इसी माह टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने जा रहा है। भारतीय दल में सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। ऐसे में ओलंपिक में पदक जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद भी हरियाणा के खिलाड़ियों पर टिकी हुई है। वर्तमान में खिलाड़ियों का रिकॉर्ड देखा जाए तो कुश्ती, शूटिंग और बॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व कप व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन किया है। ओलंपिक में भारत के चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी विश्व रैंकिंग-1 हैं। जिनमें तीन हरियाणा से तथा एक झारखंड से हैं। 

हरियाणा से ये 3 नंबर-1 खिलाड़ी

हरियाणा से बॉक्सिर अमित पंघाल हैं, जिनकी ओलंपिक समिति और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ की तरफ से रैंक- 1 है। इसी तरह कुश्ती में 53 किलोग्राम भार वर्ग में महिला पहलवान विनेश फौगाट हैं। इनकी विश्व कुश्ती रैंक-एक है, इसी तरह शूटिंग में यशस्वनी देशवाल दस मीटर एयर पिस्टल में नंबर-वन रैंक पर काबिज हैं। झारखंड से तीरंदाज दीपिका कुमारी भी व्यक्तिगत स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक में तीसरी बार भाग ले रही हैं। दीपिका की रैंक भी नंबर-1 है। हालांकि टॉप-5 में भी कई भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें पहलवान बजरंग पूनिया की रैंक-2 है।

हरियाणा के खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद : नैन

राज्य सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक आइपीएस पंकज नैन का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से हैं। ओलंपिक में 31 खिलाड़ी प्रदेश से हैं। गर्व की बात है कि तीन खिलाड़ी दुनिया के नंबर-1 रैंक पर हैं और उनसे तो पदक की पूरी उम्मीद की जा रही है। वैसे अन्य खिलाड़ियों की रैंक भी बेहतरीन है और देश के लिए सबसे ज्यादा पदक भी हरियाणा के खिलाड़ी हासिल करेंगे। हरियाणा की खेल नीति से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला है। गोल्ड जीतने पर खिलाड़ी को हरियाणा सरकार छह करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि देगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.