पड़ोसी की छेड़खानी से तंग हो विवाहिता ने खुद को लगाई आग, बचाने आया पति भी झुलसा Hisar news
बयान दिया है कि विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी जहां आरोपित ने अपनी गलती मान ली थी। उसे माफी भी दे दी गई थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब अंजाम ये हुआ।
हिसार, जेएनएन। हिसार के गांव में पड़ोसी युवक की छेड़खानी से तंग होकर एक विवाहिता ने शुक्रवार को खुद को आग लगा ली। इस दौरान बचाना आया उसका पति भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को पहले तो हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था मगर हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक हांसी खंड के अंतर्गत आने वाले गांव में शुक्रवार को दो बच्चों की मां ने घर के सामने रह रहे पड़ोसी युवक पर छेड़खानी और परेशान करने का आरोप लगाते हुए खुद पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आग में झुलसी महिला को उसके पति ने बचाने की कोशिश की इस दौरान वह भी उस में झुलस गया।
पुलिस को दिए बयान में बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक काफी समय से पीडि़ता को परेशान करता था। इतना ही नहीं वह उसके साथ छेड़खानी भी करता है तो इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी जहां उसने अपनी गलती मान कर उसे माफी भी दे दी गई थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवक की छेड़खानी और परेशानियों से तंग हो विवाहिता ने शुक्रवार सुबह खुद को तेल डालकर आग के वाले कर दिया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में दोनों को हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला हालत गंभीर बनी हुई है।