मेयर और कमिश्नर ने शहरवासियों के साथ किया पौधारोपण
निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने कहा कि प्रत्येक शहरवासी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी करे तभी सही मायने में पौधरोपण का उद्देश्य सफल होगा। शहर हरा भरा बनेगा।
जागरण संवाददाता, हिसार : मेयर और कमिश्नर ने शहरवासियों से मिलकर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया। मेयर गौतम सरदाना ने म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत जहां सेक्टर 14 के शिव पार्क में पौधा रोपा। वहीं कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने एकता पार्क समिति के साथ मिलकर एकता पार्क में पौधारोपण किया।
पौधारोपण के समय वार्ड 2 की पार्षद कविता केडिया, वार्ड 4 के पार्षद अनिल सैनी, पार्षद पति प्रवीण केडिया, शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन, शिव पार्क सेवा समिति के प्रधान राजेंद्र गोयल, महासचिव बलराज तक्षक, कैशियर लवली सेतिया और पार्क समिति सदस्य उपस्थित थे।
निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने कहा कि प्रत्येक शहरवासी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी करे, तभी सही मायने में पौधरोपण का उद्देश्य सफल होगा। शहर हरा भरा बनेगा। इस अवसर पर उनके साथ एक्सईएन एचके शर्मा, एमई प्रवीण वर्मा आदि मौजूद रहे।