दिल्ली रोड पर मॉडल टाउन की ग्रीन बेल्ट की देखरेख करेगी संस्था
निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने ग्रीन बेल्ट का रखरखाव हमारा प्यार हिसार संस्था को सौंपा फोटो 2
निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने ग्रीन बेल्ट का रखरखाव हमारा प्यार हिसार संस्था को सौंपा
फोटो : 2
जागरण संवाददाता, हिसार : शहर को हरा बनाने में हमारा प्यार हिसार संस्था निरंतर कार्यरत है। संस्था के कार्य पर्यावरण को लेकर किए गए कार्यों को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने बुधवार को हमारा प्यार हिसार संस्था के सदस्यों को दिल्ली रोड स्थित ग्रीन बेल्ट देखरेख के लिए सौंपी। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी सुशील खरींटा, राकेश अग्रवाल, एक्सईएन संदीप सिहाग, जेई प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अरूण कुमार , साहिल, बलजीत सिंह मौजूद रहे।
निगम प्रशासन ने ग्रीन बेल्ट को दुरुस्त करवाने की प्लानिग की है। ग्रीन बेल्ट के गेट लगवाने का कार्य हो या दीवारें ठीक करवानी हों, सभी कार्य करवाए जाएंगे। उधर संस्था ग्रीन बेल्ट की देखभाल करेगी और ग्रीन बेल्ट को पूर्ण रूप से विकसित करेगी। कमिश्नर ने कहा कि खुशी की बात है कि पर्यावरण को लेकर कार्य करने वाली संस्था ग्रीन बेल्ट विकसित करने की जिम्मेदारी उठा रही है। हमारा प्रयास है कि ऐसी संस्था के सहयोग से शहर को हरा भरा बनाया जा सके।
निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने अधिकारियों को आदेश दिए कि ग्रीन बेल्ट में केवल दो मुख्य गेट ही होने चाहिए। दिल्ली रोड की ओर बनाए गए सभी छोटे-छोटे गेटों को बंद किया जाए।
संस्था के सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त को आश्वासन दिया कि ग्रीन बेल्ट को हरा भरा बनाने का कार्य वह करेंगे। ग्रीन बेल्ट में लाइट, पानी और मरम्मत कार्य आदि नगर निगम हमें उपलब्ध करवाए। ग्रीन बेल्ट को विकसित करने का कार्य संस्था की ओर से किया जाएगा।