Move to Jagran APP

शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे होगा फोरलेन सरकार ने 44 करोड़ की राशि की दी मंजूरी

संवाद सहयोगी हांसी शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी मिल

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 06:09 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 06:09 AM (IST)
शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे होगा फोरलेन
सरकार ने 44 करोड़ की राशि की दी मंजूरी
शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे होगा फोरलेन सरकार ने 44 करोड़ की राशि की दी मंजूरी

संवाद सहयोगी, हांसी : शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी मिल गई है। हाईवे को फोरलेन करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 44 करोड़ की राशि पारित की गई है। गत दिनों हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में हांसी के विधायक विनोद भयाना ने शहर के अंदर से निकलने वाले हाइवे को फोरलेन करने की मांग उठाई थी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधायक विनोद भयाना की बात को गौर से सुना व आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के अंदर से गुजरने वाले हाइवे को फोरलेन करने के लिए 44 करोड़ रूपये खर्च होंगे। हिसार बाईपास से लेकर दिल्ली बाईपास मार्ग तक नौ किलोमीटर तक का पूरा मार्ग फोर-लेन किया जाएगा। नौ किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाले सभी चौकों का सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। जब हांसी के विधायक विनोद भयाना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि यह मार्ग शहर के अंदर तो फोरलेन है। जैसे ही यह मार्ग दिल्ली रोड पर शहर से बाहर निकलता है तो इस मार्ग पर लगते तीन-चार गांवों के किसान व अन्य लोग शहर में आते थे लेकिन मार्ग फोरलेन न होने के कारण अकसर यहां दिन सडक हादसे होते रहते थे। जिसके चलते इस मार्ग को फोरलेन किया जाने का विचार किया गया। यह मार्ग फोरलेन होने के बाद शहर का सौंदर्यकरण तो होगा ही, साथ ही सडक हादसों पर भी अंकुश लगेगा। हिसार चुंगी से लेकर हिसार बाईपास व नई सब्जी मंडी से नेशनल हाइवे तक यह सडक डबल लेन है। जबकि अंदर का मार्ग पहले ही डिवाइडर द्वारा निर्धारित किया गया है। अब पूरे मार्ग पर डिवाइडर लगा कर इस मार्ग को फोरलेन किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.