कमिश्नर ने शौचालय का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख सीएसआइ से मांगा स्पष्टीकरण
जागरण संवाददाता हिसार शहर की सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले अफसरों का अपने ही का
जागरण संवाददाता, हिसार : शहर की सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले अफसरों का अपने ही कार्यालय का शौचालय बदहाल मिला। नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने निगम कार्यालय की सफाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम परिसर में बने दो शौचालय की व्यवस्था जांची। जिसमें परिसर के अंदर बने एक शौचालय का फ्लश खराब मिला। कमिश्नर ने इस पर तुरंत संज्ञान ले लिया और मुख्य सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांग लिया।
निगम परिसर में शौचालय का निरीक्षण करने के बाद निगम आयुक्त पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी में गीले कचरे से खाद बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वहीं पर स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालयों में फ्लश नहीं लगे हुए थे। निगम आयुक्त ने सभी में फ्लश सिस्टम, पानी का प्रबंध व टाइलें लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल, ईओ अमन ढांडा, एक्सईन एच के शर्मा, सीएसआई सुभाष सैनी, सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, एएस आई सुरेंद्र हुड्डा मौजूद रहे।
--------------
शौचालयों की सफाई व्यवस्था, पानी, बिजली, फ्लश इत्यादि व्यवस्थाएं जांची हैं। अधिकारियों को फ्लश से लेकर टाइल आदि लगाने के आदेश दिए हैं। निगम परिसर के शौचालय में फ्लश नहीं चल रहा था, इसलिए सीएसआइ से स्पष्टीकरण मांगा है।
- अशोक गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।