बारिश और हवाओं से गिरा तापमान, 8 बजे 25.5 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज
जागरण संवाददाता हिसार प्रदेश के गर्म शहरों में गुरुवार को हिसार दूसरे स्थान पर रहा।
जागरण संवाददाता, हिसार: प्रदेश के गर्म शहरों में गुरुवार को हिसार दूसरे स्थान पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.1 तो न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। कुछ क्षेत्रों में सायं साढ़े 4 बजे तो कहीं 6 बजे बारिश आई तो तापमान तेजी से लुढ़कने लगा। महज चार घंटे में 0.8 एमएम बारिश और हवाओं के चलने से सायं 8 बजे तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बुधवार के रात्रि तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार को रात्रि तापमान 27.2 दर्ज किया गया था। आने वाले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह बारिश किसानों को फायदा पहुंचाएगी। तो बढ़ने तापमान को कम करने का काम करेगी।
--------------
भवन अधिक तो तापमान भी अधिक, खुली जगह में सूर्य के नरम मिले तेवर
हिसार शहर पिछले कुछ दिनों से गर्मी के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तापमान देश के कई बड़े शहरों को फेल करता दिख रहा है। गुरुवार को दैनिक जागरण की टीम ने शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान जाना। जिसमें तापमान को मांपने के लिए हमने गाड़ियों का प्रयोग किया, जिसमें सेंसर आधारित मौसम तापी यंत्र लगा होता है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान इन गाड़ियों ने दिखाया। मौसम के इस अंतर को हमने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ से समझा तो उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में भवन अधिक होते हैं, वहां तापमान अधिक अक्सर रहता है। जहां खुला मैदान होता है, वहां तापमान कुछ कम दर्ज किया जाता है। क्योंकि भवन अधिक होने से सूर्य की रोशन चारों तरफ से भवनों से टकरा के एक स्थान को गर्म करती रहते हैं, जबकि खुले स्थान पर ऐसा नहीं होगा।
---------------
इन पांच स्थानों से शहर के तापमान को जाना
1- एनिमल बॉयोटेक्नोलॉजी लैब, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय
समय- 2:21
तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस
2- ओल्ड कैंपस, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
समय- 2:37
तापमान- 42 डिग्री सेल्सियस
3- बस स्टैंड गेट
समय- 12:30
तापमान- 44 डिग्री सेल्सियस
4- लघु सचिवालय भवन
समय- 1 बजे
तापमान- 42 डिग्री सेल्सियस
5- सेक्टर 15 स्थित बीएंडआर कालोनी
समय- 1:35
तापमान- 45 डिग्री सेल्सियस