Move to Jagran APP

सामान्य से 8 डिग्री कम रहा तापमान, आज आंशिक बादल छाने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 4 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं आंशिक बूंदाबांदी भी हो सकती है

By Edited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 03:01 AM (IST)
सामान्य से 8 डिग्री कम रहा तापमान, आज आंशिक बादल छाने की संभावना
सामान्य से 8 डिग्री कम रहा तापमान, आज आंशिक बादल छाने की संभावना

हिसार, जेएनएन। लगातार आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। इस कारण मार्च महीने में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम यानी 10 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार तड़के से रविवार शाम तक जिले में 5.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश जहां गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है, वहीं पकी हुई सरसों की फसल पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम आमतौर पर साफ ही रहेगा।

loksabha election banner

रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के बाद शाम होते-होते ठंड भी बढ़ती गई। जबकि आमतौर पर मार्च के महीने में इतनी ठंड नहीं होती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण बने सिस्टम से जिले में बारिश हुई और इसके बाद ठंडी हवाएं चलीं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 4 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं आंशिक बूंदाबांदी भी हो सकती है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.