Move to Jagran APP

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 : फतेहाबाद व टोहाना प्रथम स्थान की दौड़ में, जाखल फिसड्डी

केंद्रीय टीम एक महीने के अंदर कभी भी आ सकती है। ऐसे में सोमवार से जिले के अधिकारी अपने अपने शहरों को चकाचक करवाने में लग जाएंगे। शहर में नाइट स्वीपिंग भी शुरू करवा रहे हैं। जाखल शहर अंतिम दो शहरों को भी पछाड़ देगा तो बड़ी उपलब्धि होगी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 03:26 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 :  फतेहाबाद व टोहाना प्रथम स्थान की दौड़ में, जाखल फिसड्डी
पिछले साल टोहाना चौथे तो फतेहाबाद पांचवें स्थान पर रहा था।

फतेहाबाद, जेएनएन। इस महीने 3 मार्च से स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे शुरू हो रहा है। यह सर्वे हर साल जनवरी महीने में होता है। लेकिन कोरोना के कारण अब यह सर्वे एक महीने की देरी से हो रहा है। ऐसे में अधिकारियों को समय भी मिल गया था कि वो अपने शहरों को साफ सुथरा बना सकें। लेकिन अब वह समय आ गया है कि केंद्रीय टीम शहरों को क्या अंक देती है। पिछले साल की तरह इस बार फतेहाबाद व टोहाना शहर में एक दूसरे को पछाड़ने की जिद भी है। वहीं भूना व जाखल शहरों ने भी अच्छा किया है। लेकिन कुछ प्वाइंट ऐसे हैं जहां अब भी अधिकारियों को काम करने की जरूरत है।

loksabha election banner

केंद्रीय टीम एक महीने के अंदर कभी भी आ सकती है। ऐसे में सोमवार से जिले के अधिकारी अपने अपने शहरों को चकाचक करवाने में लग जाएंगे। शहर में नाइट स्वीपिंग भी शुरू करवा रहे हैं। ऐसे में अगर टीम आएगी तो उन्हें शहर चकाचक ही मिलेगा। सबसे अधिक परेशानी अगर आएगी तो वो सार्वजनिक शौचालयों की होगी। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य हर शहर में किया जा रहा है। 

जाखल की हालत पतली, अधिकारी भी मान चुके

इस समय अगर जिले के शहरों में सबसे ज्यादा हालत पतली है वो जाखल शहर है। तीन साल पहले जाखल को नगर पालिका का दर्जा मिला था। लेकिन पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण में जाखल शहर भागीदारी कर रहा है। लेकिन यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों में वो उत्साह ही देखने को नहीं मिला कि वो इस प्रतियोगिता में अच्छा करें। अधिकारी खुद मान रहे हैं कि अगर जाखल शहर अंतिम पड़ाव के दो शहरों को भी पछाड़ देगा तो वो बड़ी उपलब्धि होगी। यहां पर सफाई व्यवस्था बिगड़ने का मुख्य कारण बजट न होना है। कहीं न कहीं जिला स्तर पर बैठे अधिकारियों ने भी इस शहर की तरफ ध्यान नहीं दिया। 

स्वच्छ सर्वेक्षण में अंकों के आधार पर मिलेगा स्थान

कुल अंक : 6000

शहरवासियों से फीडबैक : 1500

कागजात की जांच : 1500

प्रत्यक्ष अवलोकन : 1500

सेवा स्तर की प्रगति : 1500

अब जाने तीन सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम

शहर      2020   2019   2018

फतेहाबाद :  27     177   191

टोहाना     26      329   289

भूना       105     399   172

रतिया      137     984   572

ये हे शहर और आबादी

शहर             आबादी

फतेहाबाद नगरपरिषद 1 लाख 10 हजार

टोहाना नगरपरिषद   1 लाख

रतिया नगरपालिका। 50 हजार

भूना             30 हजार

अब तक सिटीजन फीडबैक की स्थिति

शहर      एप       ओटीपी      कुल फीडबैक

भूना       4966     8           4974

फतेहाबाद   8080     138         8227

जाखल     219      139          358

रतिया      5610     261         5871

टोहाना     4316      83         4399

टीम कभी भी आ सकती है

स्वच्छ भारत मिशन के फतेहाबाद इंचार्ज कुमार सौरभ ने बताया कि केंद्रीय टीम सिटीजन फीडबैक की जांच काफी समय से कर रही है। इस महीने टीम कभी भी आ सकती है। टीम कब जाएंगी इसकी जानकारी भी नहीं देगी। वो अपना काम पूरा करके चली जाएगी। टीम बाद में कागजात मांगेगी। हमारी पूरी तैयारी है। जो भी कमी है उसे भी दूर कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.