Move to Jagran APP

हरियाणा में बीते 10 दिनों से पूरी तरह नहीं हो रहे सूर्य के दर्शन, आज रात से दो दिन बारिश के आसार

सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हाे गए हैं। कभी बारिश तो कभी धुंध लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही शीतलहर ने लोगों के हाथ पैर गलाने का काम किया है। पहले तो दिन के तापमान में हर दिन गिरावट हुई अब रात्रि तापमान में गिरावट हो रही है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:44 AM (IST)
हरियाणा में बीते 10 दिनों से पूरी तरह नहीं हो रहे सूर्य के दर्शन, आज रात से दो दिन बारिश के आसार
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है

जागरण संवाददाता, हिसार। पिछले 10 दिनों से सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हाे गए हैं। कभी बारिश तो कभी धुंध लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही शीतलहर ने लोगों के हाथ पैर गलाने का काम किया है। इस मौसम का असर यह हुआ है कि पहले तो दिन के तापमान में हर दिन गिरावट हुई अब रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का तापमान लुढकते हुए 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तो वहीं रात्रि तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह काफी धुंध दिखाई दी। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम दिखाई दी। लगतार कई दिनों तक सूर्य देव के दर्शन न होना ठंड का एक बड़ा कारण बना हुआ है।

loksabha election banner

21 जनवरी रात्रि से परिवर्तित होगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी से लगातार बादलवाई व हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से दिन का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री कम तथा रात्रि तापमान सामान्य के आसपास व हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिती बनी हुई है।

डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश देखने काे मिली। अभी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बरकरार है। जिसका असर आगामी दो तीन दिनों में देखने को भी मिल सकता है। हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद

हल्की बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। गेहूं में ठंड की बजह से आ रही दिक्कतों का समाधान बारिश कर सकती है। हल्की बारिश से फसलों के लिए सिंचाई की पूर्ति भी होगी। इसके साथ ही बारिश से तापमान में हल्की बढ़ोतरी आती है जिसका फसलों को फायदा मिलेगा।

पिछले सात दिनों में सूर्य चमकने का कुल समय

14 जनवरी- 0 घंटे

15 जनवरी- 0.2 घंटे

16 जनवरी- 3.3 घंटे

17 जनवरी- 0.4 घंटे

18 जनवरी- 0 घंटे

19 जनवरी- 1 घंटे

20 जनवरी- 0 घंटे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.