Move to Jagran APP

सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 27 से

हिसार 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप एस्ट्रो टर्फ म

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:52 AM (IST)
सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 27 से
सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 27 से

जागरण संवाददाता, हिसार

loksabha election banner

9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप एस्ट्रो टर्फ मैदान पर 27 मई से शुरू होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें देश की ए ग्रुप की 20 टीमें भाग लेंगी। यह बात हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक और कोच आजाद सिंह मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।

उन्होंने बताया कि 27 मई से सात जू तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से लैस देश के टॉप 20 टीमों के 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। उसके अलावा करीब टीमों के साथ 100 ऑफिशियल भी पहुंचेंगे। मलिक ने कहा कि हरियाणा की टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपिका खेलेगी। हरियाणा का मुकाबला भी पहले दिन शाम को होगा। प्रतियोगिता में चार मैच डे नाइट के करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने और रहने की व्यवस्था कर दी गई है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल दिए जाते है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की कौशिश है कि डे नाइट मैच में हरियाणा के खिलाड़ी खेले। मलिक ने बताया कि ओपनिग पर डीसी मुख्य अतिथि होंगे जबकि समापन पर डायरेक्टर स्पो‌र्ट्स भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर कोच विजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बाक्स.

पूल ए में टीमें

हॉकी हरियाणा, हॉकी पंजाब, हॉकी उड़ीसा, हॉकी कर्नाटका, हॉकी बिहार पूल बी

मध्य प्रदेश हॉकी अकेडमी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी मिजोरम, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी मध्य प्रदेश पूल सी

हॉकी गैंगपुर उड़ीसा, हॉकी हिम, दिल्ली हॉकी, हॉकी भोपाल, आसाम हॉकी पूल डी

स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी झारखंड, हॉकी आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कोरज बाक्स..

27 मई को होने वाले मैच

- सुबह सवा 6 बजे : स्पोट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश हॉकी

- सुबह 7.45 बजे : हॉकी झारखंड और हॉकी आंध्र प्रदेश

- सुबह 9.15 बजे : मध्य प्रदेश हॉकी अकेडमी और हॉकी यूनिट आफ तमिलनाडु

- दोपहर 3 बजे : हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी मिजोरम

- शाम 4.30 बजे : हॉकी गैंगपुर उड़ीसा और हॉकी भोपाल

- शाम 6 बजे : हॉकी हिम और दिल्ली हॉकी

- शाम 7.30 बजे : हॉकी हरियाणा और हॉकी उड़ीसा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.