Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सख्ती बरतेगा सिरसा प्रशासन, बैठक कर दिशा निर्देश देंगे उपायुक्‍त

जिले में अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण बहुत तेज रफ्तार से फेलने लगा है। आठ दिनों में ही 350 केस आ चुके हैं। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 350 को पार कर गया है। जबकि पिछले तीन चार महीनों से जिले में संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई थी

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 08:23 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:23 AM (IST)
कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सख्ती बरतेगा सिरसा प्रशासन, बैठक कर दिशा निर्देश देंगे उपायुक्‍त
सिरसा में अब तक संक्रमण के 8728 केस आ चुके हैं। 120 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है

सिरसा, जेएनएन। सिरसा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आमजन को कोविड 19 के नियमों की पालना करने के लिए प्रशासन अब सख्त रवैया अपनाएगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डा. अपराजिता रवि नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेगी। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा करेगी। जिले में टेस्टिंग, ट्रेकिंग व उपचार के साथ साथ वे वैक्सीनेशन अभियान के बारे में भी जानकारी लेंगी।

loksabha election banner

वहीं शुक्रवार को ही उपायुक्त प्रदीप कुमार लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड 19 के नियमों की पालना को लेकर दिशा निर्देश देंगे। इस बैठक में जिलेभर के सभी अधिकारी भाग लेंगें। बैठक में पुलिस अधीक्षक, एडीसी, सभी उपलमंडलों के एसडीएम, सिविल सर्जन, जिला जेल अधीक्षक, डीडीपीओ, बीडीपीओ, नगर परिषद डबवाली व सिरसा के ईओ भाग लेंगे। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी भी भाग लेंगी।

अप्रैल महीने में संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

जिले में अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण बहुत तेज रफ्तार से फेलने लगा है। आठ दिनों में ही 350 केस आ चुके हैं। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 350 को पार कर गया है। जबकि पिछले तीन चार महीनों से जिले में संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई थी, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। जिले में अब तक संक्रमण के 8728 केस आ चुके हैं। 120 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

महीना वाइज पॉजिटिव केस

महीना            केस        मौत

मार्च 2020 -         03        00

अप्रैल            03        00

मई            42        00

जून            65        00

जुलाई             307        03

अगस्त            1135        16

सितंबर             2303        45

अक्टूबर            1616        16

नवंबर            1884        29

दिसंबर            575        04

जनवरी 2021        118        03

फरवरी            36        00

मार्च             290        01

अप्रैल             351        03


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.