Move to Jagran APP

शमशेर हांसी और सत्यवान बने नारनौंद ब्लॉक के प्रधान

हांसी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में शमशेर सिंह बेरवाल को प्रधान राजेश कुमार को सचिव संदीप पान्नू को उप प्रधान सुरेश बिसला को कैशियर प्रवीन कुमार को संगठन सचिव सतीश कुमार को सहसचिव मदन कुमार को प्रेस सचिव व उमेद सिंह को चेयरमैन चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:13 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:13 AM (IST)
शमशेर हांसी और सत्यवान बने नारनौंद ब्लॉक के प्रधान
शमशेर हांसी और सत्यवान बने नारनौंद ब्लॉक के प्रधान

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा कर्मचारी महासंघ की हांसी व नारनौंद ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिला प्रधान सत्यवान बधाना ने अध्यक्षता की। ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। हांसी से शमशेर सिंह व नारनौंद से सत्यवान ब्लॉक प्रधान चुने गए। चुनाव अधिकारी एवं जिला सचिव देशराज वर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।

loksabha election banner

सत्यवान बधाना ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। हांसी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में शमशेर सिंह बेरवाल को प्रधान, राजेश कुमार को सचिव, संदीप पान्नू को उप प्रधान, सुरेश बिसला को कैशियर, प्रवीन कुमार को संगठन सचिव, सतीश कुमार को सहसचिव, मदन कुमार को प्रेस सचिव व उमेद सिंह को चेयरमैन चुना गया।

उधर नारनौंद ब्लॉक की कार्यकारिणी में सत्यवान सीए प्रधान, मनोज उप प्रधान, बंटी सैनी सचिव, राज सिंह यादव कैशियर, राजेंद्र दूहन संगठन सचिव, जयप्रकाश सोनी चेयरमैन, सुरेश धारा प्रेस सचिव, सुभाष सह सचिव व सुभाष संगठनकर्ता चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जिला सचिव देशराज वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यूनियन के हित में कार्य करने के लिए कहा। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया किया अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे।

हड़ताल में भाग लेने की अपील

वित्त सचिव अमृत शर्मा ने कहा कि सरकार की जन व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। सभी कर्मचारी इस हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.