Move to Jagran APP

सिरसा में सरकारी स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल उपकरण करवाए जाएंगे उपलब्ध

सिरसा जिले के सरकारी स्कूलों में खेल मैदान व खेल उपकरण दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा खेल मैदान व खेल उपकरण सबसे पहले उन स्कूलों में दिया जाएगा। जिन स्कूलों के खिलाड़ियों का खेलों में बेहतर प्रदर्शन रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 05:59 PM (IST)
सिरसा में सरकारी स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल उपकरण करवाए जाएंगे उपलब्ध
सरकारी स्‍कूलों में खेल उपकरण उपलब्‍ध होने से अब खिलाड़ी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे

सिरसा, जेएनएन।  सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ खेलों की तरफ भी ध्यान दिया जाएगा। स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। शिक्षा विभाग स्कूलों में खेल मैदान बनाने व खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिसके लिए सभी स्कूलों से खेलों के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में बनाए जाने वाले खेल मैदान व खेल उपकरण की डिमांड मांगी गई है। 

loksabha election banner

स्कूलों का देखा जाएगा बेहतर प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों में खेल मैदान व खेल उपकरण दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा खेल मैदान व खेल उपकरण सबसे पहले उन स्कूलों में दिया जाएगा। जिन स्कूलों के खिलाड़ियों का खेलों में बेहतर प्रदर्शन रहा है। खेल के मैदानों के निर्माण के लिए जो मांग भेजी जाएगी। इसके बारे में शिक्षा विभाग के खेल इंचार्ज व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा कि इस स्कूल में खेल मैदान आवश्यक है वहीं इस स्कूल का खेलों में प्रदर्शन अच्छा रहा है।

हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनेंगे सबसे पहले मैदान

शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बनाए जाएंगे। विभाग द्वारा सबसे पहले राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सबसे पहले खेल मैदान व खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। अगर किसी स्कूल में खेल मैदान नहीं है। उस स्कूल में खेल उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को खेल मैदान व खेल उपकरण के संदर्भ में दस दिन में डिमांड भेजनी होगी ताकि स्कूलों में जुलाई माह में शुरू होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन कर सके।  

---सरकारी स्कूलों में खेलों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन स्कूलों में खेल मैदान नहीं है उनमें खेल मैदान व खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे स्कूल स्तर के खिलाड़ी अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

हरबसं सिंह, खेल इंचार्ज, शिक्षा विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.