संत रविदास ने ऊंच-नीच की भावना को मिटा प्रेम से रहने का दिया संदेश
जागरण संवाददाता, हिसार : वीर शहीद भगत ¨सह क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा बुधवार को राजगुरु मा
जागरण संवाददाता, हिसार : वीर शहीद भगत ¨सह क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा बुधवार को राजगुरु मार्केट स्थित राजगुरु कॉम्प्लेक्स में संत शिरोमणि रविदास की 641वीं जयंती मनाई गई। इस जयंती समारोह में जाति-पाति का भेद छोड़कर समाज के सभी वर्गो ने समान रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके सामाजिक सछ्वाव व समरसता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 6 से नगर पार्षद व मोर्चा के संरक्षक मान ¨सह चौहान उपस्थित हुए। मिठाई बांटकर संत रविदास के जन्मदिवस की खुशी मनाई गई।
मान ¨सह चौहान ने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मो और मतों के अनुयायियों में मेल-जोल और भाईचारा बढ़ाने के लिए संतों ने समय-समय पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे संतों में शिरोमणि रविदास जी का नाम अग्रणीय है। इस मौके पर मुख्य रूप से विक्रम प्रजापति, अनिल कुंडू, राजीव कालिया, बालकिशन प्रजापति, सोनू वाल्मीकि, संजय ठाकुर, राजा जाट, विनोद प्रजापति, राधेश्याम वर्मा, विनोद तोशावड़, बबलू यादव, रमेश प्रजापति, अन्ना वाल्मीकि, लखन वाल्मीकि, कमल किलोड़िया, राहुल शर्मा, मुकेश प्रजापति, प्रवीन बांगा, सतीश काजल, तेजपाल सोनी, सतीश सोनी, विक्रम पचार, सतीश प्रजापति, प्रकाश घोड़ेला, रवि खिच्ची, बशेसर प्रजापति, अनिल चराया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।