मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाड़ू प्रदर्शन
संवाद सहयोगी हांसी नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर उपप्रधान सोन
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 07:42 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:42 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी : नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर उपप्रधान सोना देवी की अध्यक्षता में शहर में झाडू प्रदर्शन किया तथा सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह का ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक के वरिष्ठ उप-प्रधान रविन्द्र शर्मा ने नगर परिषद चेयरपर्सन व कार्यकारी अधिकारी की गलत नीतियों के बारे में कर्मचारियों को अवगत करवाया। नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रधान विकास चंदा ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इस मौके पर प्रैस सचिव सलेवान सारसर, वीरभान, नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान रमेश, बलजीत, सतीश आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें