भारत बंद के दौरान रेल रोकने पर सिरसा में किसानों पर आरपीएफ ने दर्ज की एफआइआर
भारत बंद के दौरान शुक्रवार को सुबह जैसे ही रेवाड़ी से फाजिल्का ट्रेन पहुंची। इसके बाद किसानों ने आगे नहीं जाने दिया। किसानों ने ट्रेन के ईंजन पर चढ़कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ट्रेन को करीब नौ घंटे तक रोके रखा गया।
सिरसा, जेएनएन। भारत बंद के दौरान सिरसा रेलवे स्टेशन के समीप रेवाड़ी से फाजिल्का ट्रेन को रोकने पर आरपीएफ थाना ने किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरपीएफ ने नामजद सहित सैकड़ों अन्य आरोपित किसानों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि भारत बंद के दौरान शुक्रवार को सुबह जैसे ही रेवाड़ी से फाजिल्का ट्रेन पहुंची। इसके बाद किसानों ने आगे नहीं जाने दिया। किसानों ने ट्रेन के ईंजन पर चढ़कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ट्रेन को करीब नौ घंटे तक रोके रखा गया। ट्रेन में आए यात्रियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को समझाने का भी प्रयास किया। मगर प्रदर्शनकारी किसानों ने उनकी किसी भी बात को सुनने से इंकार कर दिया। जिस पर ट्रेन शाम के समय रवाना हुई।
फोटो के आधार पर पहचान करेगी पुलिस
भारत बंद के दौरान रेवाड़ी फाजिल्का ट्रेन रोकने पर आरपीएफ सिरसा थाना पुलिस ने आरोपित किसानों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फोटो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर रही है। इसके लिए पुलिस द्वारा पहचान के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। ट्रेन को रोकना काफी संगीन अपराध है। रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में इसके लिए सख्त सजा व जूर्माना का प्रावधान है। रेलवे द्वारा
-----सिरसा रेलवे स्टेशन के समीप रेवाड़ी से फाजिल्का के बीच चलने वाली ट्रेन को किसानों ने भारत बंद के दौरान रोका गया। ट्रेन रोकने पर उच्चअधिकारियों ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के आधार पर किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
उषा रानी, प्रभारी, आरपीएफ थाना, रेलवे स्टेशन सिरसा