Move to Jagran APP

रोहतक पीजीआइडीएस को देश में तीसरा स्‍थान, मौलाना आजाद डेंटल मेडिकल कॉलेज टॉप पर

हरियाणा के रोहतक पीजीआइ को देश के टॉप डेंटल मेडिकल कॉलेजों में तीसरा स्‍थान मिला है। पिछले साल भी वह इसी स्‍थान पर था। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज टॉप रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 07:55 PM (IST)
रोहतक पीजीआइडीएस को देश में तीसरा स्‍थान, मौलाना आजाद डेंटल मेडिकल कॉलेज टॉप पर
रोहतक पीजीआइडीएस को देश में तीसरा स्‍थान, मौलाना आजाद डेंटल मेडिकल कॉलेज टॉप पर

रोहतक, जेएनएन। यहां के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस (पीजीआइडीएस) को एक बार फिर से देश के शीर्ष मेडिकल कालेजों में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। एमडीआरए (मार्केटिंग एंड डेपलपमेंट रिसर्च एसोसिएट) की ओर से जारी की गई रैंकिंग में दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस को पहला और लखनऊ के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंस किंग जॉर्ज यूनिवर्सिटी को दूसरा स्थान मिला है। पीजीआइडीएस को रैंकिंग में मानकों के हिसाब से दो हजार में से 1741 अंक दिए गए हैं।

loksabha election banner

एमडीआरए की ओर से जारी रैंङ्क्षकग में दो हजार में से 1741 अंक दिए गए

एमडीआरए की ओर से हर वर्ष देश के विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, मैनेजमेंट कालेजों समेत अन्य कालेजों की रैंङ्क्षकग जारी की जाती है। हाल में जारी की गई रैंकिंग में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस रोहतक को देश में तीसरा स्थान मिला है। पिछले वर्ष भी कालेज को देश में तीसरा ही स्थान दिया गया था।

हरियाण का अन्य कोई डेंटल कालेज नहीं बनाया पाया शीर्ष 40 में भी जगह

नई रैंकिंग में इनटैक यूटीलिटी और गवर्नेंस, एकेडमिक एक्सलेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और लिविंग एक्सपीरियंस, पर्सनल्टी एंड लीडरशिप डेवलपमेंट, करियर प्रोफेशन एंड प्लेसमेंट के साथ परसेप्चुअल स्कोर के अंक प्रदान किए गए हैं। इससे पहले इसी वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी रैंकिंग में डेंटल कालेज को देश में 15वां स्थान मिला था।

कहां कितने मिले अंक --    

विषय                                                    कुल अंक         प्राप्तांक

इनटैक यूटीलिटी एडं गवर्नेंस                      300              254.2   

एकेडमिक एक्सलेंस                                  300              211.5

इंफ्रास्ट्रक्चर और लिङ्क्षवग एक्सपीरियंस     240             202.7   

पर्सनल्टी एंड लीडरशिप डेवलपमेंट              180              141.9

करियर प्रोफेशन एंड प्लेसमेंट                     180              151.5

परसेप्चुअल स्कोर                                    800              779.9

कुल                                                       2000           1741.7

----------

देश के शीर्ष पांच डेंटल कालेज

रैंक         डेंटल कालेज का नाम                                 कुल स्कोर

1     मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट दिल्ली                      1892.7

2     फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंस लखनऊ                     1841.2   

3      पीजीआइडीएस रोहतक                                    1741.7

4      फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंस वाराणसी                   1726.2

5     मणिपाल कालेज ऑफ डेंटल साइंस, मणिपाल       1680.4   

=================

'' रैंकिंग को बरकरार रखना काफी मुश्किल होता है। लगातार विद्यार्थियों और मरीजों के हित में कदम उठाए जा रहे हैं। हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. ओपी कालरा और कालेज के चिकित्सकों के साथ विद्यार्थियों की मेहनत के दम पर ही कालेज ने यह मुकाम हासिल किया है। रैंकिंग में और सुधार करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

                                                                                  - डा. संजय तिवारी, प्राचार्य, डेंटल कालेज रोहतक।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा, गुरमीत राम रहीम था पंजाब में बेअदबी मामलों का मास्टरमाइंड, SIT करेगी पूछताछ

यह भी पढ़ें: निजी क्षेत्र में 50 हजार तक के वेतन की 75 फीसद नौकरियां अब हरियाणवियों को, आएगा अध्‍यादेश


यह भी पढ़ें: मानसून सीजन में कैबिनट ने की राहतों बारिश, किसानों का स्टांप शुल्क 2000 से सौ रुपये हुई

यह भी पढ़ें: बेहद खास हैं पानीपत की 3D चादरें, दाम में कम व काम में दम, चीन को उसी के वाटरजेट से मात


यह भी पढ़ें: बॉलीवुड स्‍टार आयुष्मान खुराना ने खरीदी पंचकूला में आलीशान कोठी, नौ करोड़ में सौदा


यह भी पढ़ें:  अनोखी है हरियाणा के इस गांव की कहानी, देशभर में पहुंच रही है यहां से बदलाव की बयार

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.