Move to Jagran APP

मतदाता सूचियों की समीक्षा के लिए निगम आयुक्त को बनाया रिवाइ¨जग अथॉरिटी

जागरण संवाददाता, हिसार : उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने नगर निगम के वार्डो की मतदाता सूचियों के पुनरीक्

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 07:10 PM (IST)
मतदाता सूचियों की समीक्षा के लिए निगम आयुक्त को बनाया रिवाइ¨जग अथॉरिटी
मतदाता सूचियों की समीक्षा के लिए निगम आयुक्त को बनाया रिवाइ¨जग अथॉरिटी

जागरण संवाददाता, हिसार : उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने नगर निगम के वार्डो की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य हेतु निगम आयुक्त अशोक बंसल को रिवाइ¨जग अथॉरिटी नियुक्त किया है। इनके साथ अन्य एचसीएस अधिकारियों को बतौर सहायक रिवाइ¨जग अथॉरिटी नियुक्त करते हुए उन्हें वार्ड अलॉट किए गए हैं।

loksabha election banner

उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नगर निगम के चुनाव के लिए सभी वार्डो की मतदाता सूची तैयार की जानी है। मतदाता सूचियों पर नागरिकों के दावों व आपत्तियों की सुनवाई तथा उन पर निर्णय के लिए निगम आयुक्त अशोक कुमार बंसल को रिवाइ¨जग अथॉरिटी बनाया गया है। उनकी सहायता के लिए अन्य अधिकारियों को बतौर सहायक रिवाइ¨जग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डा. जयवीर यादव को वार्ड 1 से 5, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव को वार्ड 6 से 10, हुडा के संपदा अधिकारी सुमित कुमार को वार्ड 11 से 15 तथा हिसार के एसडीएम परमजीत ¨सह को वार्ड 16 से 20 के लिए रिवाइ¨जग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी इन वार्डों के लोगों के दावों व आपत्तियों की सुनवाई करते हुए उनका समाधान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.