Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी निदनीय : सोनाली फौगाट

भाजपा नेत्री ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार में मंत्री इमरती देवी को आइटम नाम से संबोधित कर महिला शक्ति का अपमान किया है। उन्होंने इस प्रकार की टिप्पणी कर एक महिला के चरित्र के ऊपर कटाक्ष किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:41 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:41 AM (IST)
मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी निदनीय : सोनाली फौगाट
मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी निदनीय : सोनाली फौगाट

जागरण संवाददाता, हिसार : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया है, वह निदनीय है। यह बात मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाली फौगाट ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता पहले भी महिलाओं के ऊपर गलत टिप्पणी कर चुके हैं। इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता का पता चलता है।

loksabha election banner

भाजपा नेत्री ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार में मंत्री इमरती देवी को आइटम नाम से संबोधित कर महिला शक्ति का अपमान किया है। उन्होंने इस प्रकार की टिप्पणी कर एक महिला के चरित्र के ऊपर कटाक्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी कांग्रेसी नेता उन्हें अपमानित व प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं। जिस पार्टी के नेता इस प्रकार की मानसिकता रखते हैं, उनसे महिलाओं के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.