Move to Jagran APP

राजस्थानी हवाओं ने बढ़ाया दिन का तापमान, 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, किसान चिंतित

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में समय से पहले ही अधिकतम तापमान बढ़ जाता है। फसलों को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता होगी ऐसे में किसान चिंतित हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 12:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 12:31 PM (IST)
राजस्थानी हवाओं ने बढ़ाया दिन का तापमान, 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, किसान चिंतित
राजस्थानी हवाओं ने बढ़ाया दिन का तापमान, 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, किसान चिंतित

हिसार, जेएनएन। फरवरी माह में इस बार समय से पहले ही ठंड जाती महसूस हो रही है। अभी सर्दी खत्म नहीं हुई मगर गर्मी का असर अभी से ही दिखने लगा है। आलम यह है कि इस बार फरवरी महीने के बीते पांच दिनों में दिन के तापमान ने पिछले दो वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। हिसार में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अचानक से मौसम के परिवर्तित होने का सबसे बड़ा कारण राजस्थान की ओर से आने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाएं हैं। यह हवाएं धूल का गुबार भी बना रही हैं। तापमान के बढऩे से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

loksabha election banner

हालांकि एक सप्‍ताह पहले तस्‍वीर कुछ उलट थी। फरवरी का महीना होने के बावजूद सुबह और शाम के वक्‍त शीत लहर चल रही थी तो धुंध भी छा रही थी। तब ऐसा माना जा रहा था कि आमतौर पर फरवरी के पहले सप्‍ताह में सर्दी कम होने लगती है मगर इस बार सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। मगर बीते पांच दिनों से सर्दी एक दम से छूमंतर होने लगी है। दिन के वक्‍त तेज धूप के कारण गर्म वस्‍त्र भी नहीं सहन होते हैं। इस तरह का मौसम लोगों को भी बीमार बना रहा है। वहीं तेज धूप के कारण एक दम से फसल पकने की संभावना भी पक्‍की होती जा रही है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि खुश्क हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले दो दिनों के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। इस मौसम में किसान ध्यान रखें कि वह फसलों के लिए पानी की व्यवस्था करें। क्योंकि तापमान बढऩे पर फसलें पानी मांगती हैं।

चार वर्षों में फरवरी माह का अधिकतम तापमान

तारीख- 2017- 2018- 2019- 2020

10 फरवरी- 21.4- 23.0- 20.0- 21.4

11 फरवरी- 22.4- 21.1- 19.6- 21.2

12 फरवरी- 23.0- 22.6- 21.6- 22.0

13 फरवरी- 22.4- 21.6- 21.4- 23.2

14 फरवरी- 23.4- 22.4- 22.0- 25.5

15 फरवरी- 25.0- 21.2- 20.8- 24.0

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.