Rainy Season: हिसार में हुई तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव, किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी
हिसार में सितंबर महीने में रिकार्डतोड़ बरसात हो चुकी। वहीं सुबह से शहर में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कों पर जलजमाव के स्थिति पैदा हो गई। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिसार, जागरण संवाददाता: हिसार में बारिश से सुबह से ही अपने तेवर दिखाए हुए हैं। सुबह से ही रुक रुककर जोरदार बारिश हो रही है। जिसके कारण शहर में कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है। इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से चल रही हवा बारिश के मौसम काे और भी सुहाना बना रही है। बारिश के कारण दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की तो कभी सुबह 10 बजे तक दर्ज की गई। इसके बाद बारिश हुई तो यह अंतर और भी बढ़ सकता है। पिछले दो से तीन दिनों से बारिश न होने से काफी गर्मी बढ़ गई थी। ऐसे में यह बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी प्रकार की बारिश देखने को मिल सकती है।
सितंबर के आखिरी सप्ताह में विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून
इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश से विदा लेगा। अमूमन मानसून 20 सितंबर तक विदाई ले लेता है। मगर पिछले वर्ष 26 सितंबर तक मानसून ने विदाई ली थी। तो इस बार मौसम विज्ञानियों को सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून की वापसी का अनुमान है।
अब आगे कैसा रहेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब के क्षेत्र व साथ में राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने व अरब सागर से भी नमी वाली हवा आने की संभावना से हरियाणा में मौसम 27 सितम्बर तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टम से हरियाणा राज्य में 22-23 सितम्बर को तथा बाद में 26-27 सितम्बर को बीच-बीच में बादलवाई व हवा और गरज चमक के साथ कहीं -कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार
हिसार वरिष्ठ वैज्ञानिक मौसम विभाग के डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में कहीं पर बरसात भी हो सकती है। ऐसे में किसान सिंचाई कार्य रोक दे। इसके अलावा कीटनाशक का प्रयोग करते समय मौसम का ध्यान रखे। दो से तीन दिनों के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।