Move to Jagran APP

हिसार नगर निगम के विकास कार्यों की गुणवत्ता की होगी जांच, तय की थर्ड पार्टी

नगर निगम की ओर से पूर्व में अपनाई गई थर्ड पार्टी प्रणाली को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम कमिश्नर ने नई थर्ड पार्टी का गठन किया है। निगम प्रशासन ने बीएंडआर के रिटायर्ड एसई कपूर सिंह को शहर के विकास कार्यों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM (IST)
हिसार नगर निगम के विकास कार्यों की गुणवत्ता की होगी जांच, तय की थर्ड पार्टी
हिसार नगर निगम की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों में गुणवत्‍ता देखने को मिलेगी

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम सीमा में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी के माध्यम से जांच होगी। शहर में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और बेहतरी के लिए नगर निगम की ओर से पूर्व में अपनाई गई थर्ड पार्टी प्रणाली को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम कमिश्नर ने नई थर्ड पार्टी का गठन किया है। निगम प्रशासन ने बीएंडआर के रिटायर्ड एसई कपूर सिंह को शहर के विकास कार्यों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुभव के अंतर्गत थर्ड पार्टी विकास कार्य की जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को सौंपेगी। साथ ही विकास कार्यों की बेहतरी के लिए अपनी राय भी देगी।

loksabha election banner

विकास कार्यों की शहर में होती रही अनदेखी, अब कार्रवाई की जगी उम्मीद

नगर निगम के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों में निगम इंजीनियरों की लापरवाही कई बार जगजाहिर हो चुके है। मेयर गौतम सरदाना के सामने शहरवासियों ने निगम इंजीनियरों की पोल खोलते हुए आरोप जड़े थे कि वे विकास कार्यों की माॅनिटरिंग तक नियमानुसार नहीं करते है। यहीं कारण है कि विकास कार्यों में ठेकेदार अपनी मनमर्जी चलाते है और निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जाती रही है।

पूर्व में बनी थर्ड पार्टी पर उठे थे सवाल

पूर्व में विभिन्न विकास कार्यों की जांच के लिए बनी थर्ड पार्टी (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) एजेंसी पर जनप्रतिनिधियों ने सवाल खड़े किए थे। ऐसे में उस एजेंसी के कार्यको आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके बाद नई एजेंसी को कार्य देने की बात चली रही थी। अब वह धरातल पर आ गई है। अब कपूर सिंह के नेतृत्व में विकास कार्यों का निरीक्षण होगा। उनकी सैंपलिंग होगी और फिर लैब में उन विकास कार्यों की क्वालिटी की जांच करवाई जाएगी। ऐसे में अब जल्द ही थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन शुरु होगा।

सेंपल हुए फेल तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

सरकार सड़क निर्माण, पार्क निर्माण, बिल्डिंग निर्माण या अन्य कोई विकास कार्य हो उनकी जांच थर्ड पार्टी करेगी। उसकी जांच के दौरान लिए गए सैंपल की यदि प्रयोगशाला में रिपोर्ट सहीं नहीं आती है। कोई कमी पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। ऐसे में जिस भी विकास कार्य के थर्ड पार्टी सैंपल लेगी तो उस सैंपल की रिपोर्ट आने उपरांत ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा यदि थर्ड पार्टी ठेकेदारों अथवा नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर कोई गलत रिपोर्ट देती है और वह बाद में साबित हो जाता है तो विकास कार्य की राशि के अनुसार थर्ड पार्टी पर भी कार्रवाई तय है।

कपूर सिंह का परिचय :

विकास कार्यों को करवाने का कपूर सिंह के पास 50 साल से अधिक का अनुभव है। हिसार निवासी कपूर सिंह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से बतौर अधीक्षक अभियंता (एसई) रिटायर्ड है। उन्होंने डिजाइन, निर्माण, मरम्मत कार्य और रिसर्च कार्य किए और इंजीनियरिंग में एक लंबा अनुभव अर्जित किया। बीएंडआर के अलावा हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, हैफेड, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, लुवास विश्वविद्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

---बीएंडआर के रिटायर्ड एसई को हमने थर्ड पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनका चयन किया जा चुका है। अब निगम के द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच एसई के नेतृत्व में थर्ड पार्टी के माध्यम से की जाएगी।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.