Move to Jagran APP

हरियाणा में महामारी को हरा चुके 21 हजार लोगों की मदद से जीतेंगे कोरोना से जंग

हरियाणा में अब काेराेना से जंग जीतने को नई रणनीति तैयार की गई है। राज्‍य में महामारी को हरा चुके 21 हजार लोगों की इसमें मदद ली जाएगी। उनके प्‍लाज्‍मा से कोरोना मरीजों को इलाज होगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 07:29 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 07:29 AM (IST)
हरियाणा में महामारी को हरा चुके 21 हजार लोगों की मदद से जीतेंगे कोरोना से जंग
हरियाणा में महामारी को हरा चुके 21 हजार लोगों की मदद से जीतेंगे कोरोना से जंग

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना को हरा चुके करीब 21 हजार लोगों की मदद से महामारी से जंग जीतने की रणनीति बनी है। ठीक हो चुके सभी लोगों के मोबाइल पर प्लाज्मा दान करने के लिए एसएमएस आएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन प्लाज्मा दान करने के लिए पोर्टल लांच किया है। फिलहाल गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक व पंचकूला में प्लाज्मा बैंक खोले गए हैं।

prime article banner

ठीक हुए लोगों के मोबाइल पर आएगा प्लाज्मा दान करने के लिए एसएमएस

पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 726 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं जिससे रिकवरी रेट डेढ़ फीसद सुधर कर 76.29 फीसद पहुंच गया है। हालांकि इस दौरान 604 नए केस भी आए और नौ लोगों की मौत हो गई। 193 लोगों की हालत गंभीर है जिनमें 155 मरीज आक्सीजन और 38 वेंटिलेटर पर हैं। अभी तक 27 हजार 462 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 20 हजार 952 मरीज ठीक हो चुके। छह हजार 146 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

रिकॉर्ड 726 मरीज ठीक होकर घर लौटे, 604 नए केस, नौ की मौत

19 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 121, फरीदाबाद में 111, पानीपत में 94, अंबाला में 55, सोनीपत में 41, करनाल में 33, पलवल में 28, पंचकूला व झज्जर में 19-19, रेवाड़ी में 16, कुरुक्षेत्र में 13, नूंह में 12, रोहतक व यमुनानगर में दस-दस, भिवानी में आठ, नारनौल में छह, फतेहाबाद में चार, जींद में तीन तथा सिरसा में दो नए संक्रमित मिले।

इसके साथ ही सोनीपत में 167, फरीदाबाद में 152, गुरुग्राम में 98, अंबाला में 72, पानीपत में 55, रेवाड़ी में 37, नारनौल में 27, करनाल में 23, झज्जर व पलवल में 15-15, भिवानी में 13, रोहतक में 11, नूंह में नौ, सिरसा व फतेहाबाद में आठ-आठ, यमुनानगर में छह तथा कुरुक्षेत्र व पंचकूला में पांच-पांच मरीज ठीक होकर घर लौटे। फरीदाबाद, करनाल व रोहतक में दो-दो तथा झज्जर, पलवल व पानीपत में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पांच हजार 978 की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5.95 फीसद और मृत्युदर 1.33 फीसद है, जबकि 23 दिन में मामले दोगुने हो रहे। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 18 हजार 451 की जांच की जा रही। अभी तक 364 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 265 पुरुष और 99 महिला शामिल हैं।

गुरुग्राम में 116, फरीदाबाद में 112, सोनीपत में 28, रोहतक में 20, पानीपत में 11, करनाल में 10, अंबाला व पलवल में नौ-नौ, रेवाड़ी, हिसार व नूंह में आठ-आठ, झज्जर में सात, भिवानी में पांच, जींद में चार, यमुनानगर में तीन, फतेहाबाद में दो तथा सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

कोरोना मीटर

नए संक्रमित : 604

नई मौत :  9

कुल संक्रमित : 27,462

अब तक स्वस्थ : 20,952

एक्टिव केस : 6,146

कुल मौत : 364

हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 219.50,स्वस्थ दर,76.29

10 लाख पर टेस्ट,18451

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 23.02

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.33

3त्न पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि

----------------

पांच दिनों में बदलाव

तारीख-                 कुल संक्रमित-          सक्रिय केस-         स्वस्थ हुए-         कुल मौतें

(पिछले दिन से कमी वृद्धि)

17 जुलाई-            24797(+795)-        5752 (+257)-     18718(+533)-    327+05

18 जुलाई-            25547(+750)-        5885 (+133)-      19318(+600)-   344+17

19 जुलाई-             26164(+617)-       6022 (+137)-      19793(+475)-   349+05

20 जुलाई-             26858(+694)-       6277 (+255)-       20226(+433)-   355+06

21 जुलाई-             27462(+604)-       6146 (-131)-        20952(+726)-    364+09

यह भी पढ़ें: हौसला था ..और रेत में बसाया खुशियों का चमन, हरियाणा के किसान ने लिखी कामयाबी की नई कहानी


यह भी पढ़ें: रेहड़ी पर चाय बेचने वाले पर निकला पाैने 51 करोड़ का बैक लोन, जानें कैसे हुआ खुलासा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.