Move to Jagran APP

Haryana में 20 जून तक प्री मानसून, 30 जून से पांच जुलाई तक मानसून दे सकता है दस्तक

भारत मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून में सात फीसद अधिक बारिश होने की संभावना है। इस बार समय से आएगा मानसून अधिक देरी की कम संभावना।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 08:29 PM (IST)
Haryana में 20 जून तक प्री मानसून, 30 जून से पांच जुलाई तक मानसून दे सकता है दस्तक
Haryana में 20 जून तक प्री मानसून, 30 जून से पांच जुलाई तक मानसून दे सकता है दस्तक

हिसार, जेएनएन। इस बार प्रदेश में 20 जून को प्री मानसून तो 30 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद चार या पांच जुलाई तक पूरे हरियाणा को मानसून कवर कर लेगा। इसको लेकर सोमवार को भारत मौसम विभाग ने जानकारी जारी की। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून हरियाणा में 30 जून के बाद पहुंच जाएगा, इससे तीन से चार दिन पूरी तरह से सक्रिय होने में लगेंगे। इसके साथ ही इस बार मानसून में सामान्य के आस पास बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस बार सामान्य से सात फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि यह मौसम की दिशा व दशा पर निर्भर करेगा। यदि समय पर मानसून आया तो यह किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान सामान्य रहा। आसमान साफ हुआ तो धूप निकली, मगर गर्मी से राहत ही नजर आई। प्रदेश के सभी शहरों में से करनाल में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।   

20 जून को प्री मानसून आने की संभावना, बरानी फसलों को होगा फायदा

चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की संभावन दर्ज की जा सकती है। वहीं एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की आशंका है। 30 जून से पांच जुलाई तक मानसून आ सकता है, इससे पहले 20 जून के आसपास प्री मानसून बारिश आने की संभावनाएं बन रही है। जो खरीफ फसलों की बिजाई के लिए फायदेमंद रहेगी। अक्सर मानसून हरियाणा में जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाता है। 

2020 दक्षिण पश्चिमी मॉनसून वर्षा का पूर्वानुमान का 

भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम क्षेत्र यानि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि में मॉनसून ऋतु की वर्षा दीर्घावधि औसत के 107 फीसद, मध्य भारत में 103 फीसद, दक्षिणी प्रायद्वीप में 102 फीसद तथा पूर्वोत्तर भारत में 96 फीसद होने की संभावना है। इसमें 8 फीसद की मॉडल त्रुटि हो सकती है। समूचे देश के लिए जुलाई माह में दीर्घावधि औसत के 103 फीसद तथा अगस्त माह में 97 फीसद वर्षा होने की संभावना है। इसमें 9 फीसद की मॉडल त्रुटि हो सकती।

प्रदेश में कहां-कहां कितना रहा तापमान 

जिला- अधिकतम- न्यूनतम 

सिरसा- 33.3- 21.2 

हिसार- 34.5- 20.0

अंबाला- 32.9- 19.1

भिवानी- 34.8- 22.7          

चंडीगढ़- 33.8- 21.1          

पंचकूला- 33.5- 21.5           

फरीदाबाद- 35.4- 21.0          

गुरुग्राम-  35.2- 21.0     

करनाल- 32.0- 19.8          

कुरुक्षेत्र-  33.5- 20.5         

नारनौल-  35.5- 20.4         

रोहतक- 34.5- 20.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.