Move to Jagran APP

weather update in haryana : आज और कल तेज बरसात के साथ गिर सकते हैं ओले, बढ़ेगी ठिठुरन

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद 14 दिसंबर से तापमान गिरावट के साथ-साथ कोहरा भी छा सकता है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 12:51 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 12:51 PM (IST)
weather update in haryana : आज और कल तेज बरसात के साथ गिर सकते हैं ओले, बढ़ेगी ठिठुरन

हिसार, जेएनएन। उत्तर भारत में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वीरवार व शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में मेज बरसात के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद 14 दिसंबर से तापमान गिरावट के साथ-साथ कोहरा भी छा सकता है।

loksabha election banner

हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि बुधवार से मौसम में परिवर्तन होगा। वहीं 12 व 13 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

गेहूं की फसल के लिए वरदान

कृषि विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डॉ. एसपी तोमर ने कहा कि बरसात होती है और ठंड पड़ती है तो दोनों ही सूरत में मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। ठंड में गेहूं का पौधा अच्छी ग्रोथ करता है। फुटाव अधिक होता है, लेकिन ठंड लंबी बनी रहनी चाहिए तभी बंपर उत्पादन होता है।

जानें क्‍यों और कैसे बनता है कोहरा

सर्द ऋतु में पृथ्वी की ऊपरी स्तह का तापमान कम होने पर हवा में उपस्थित जलवाष्प संतृप्त होने पर संघनित होकर जल की सूक्ष्म बूंदों में परिवर्तित हो जाते हैं। ये सूक्ष्म बूंदें वायुमंडल में उपस्थित धूल मिट्टी व प्रदूषक तत्व जो न्यूक्लिआई के रूप में संघनन करने में सहायक होते हैं। उनसे मिलकर दृश्यता को कम कर देते हैं तथा आसपास की ठंडी हवा के सम्पर्क में आने पर इनका स्वरूप धुएं के बादल जैसा बन जाता है। वायुमण्डल में अधिक नमी होने पर यह घने कोहरे का रूप ले लेता है तथा इस स्थिति में दृश्यता एक किलोमीटर से भी काफी कम हो जाती है ।

स्थान    अधिकतम/न्यूनतम तापमान

हिसार    20/5.6   

नारनौल    22.5/6.5

करनाल    21.8/6.6

कुरुक्षेत्र    21/6.8

फतेहाबाद 19/7

रोहतक    19.5/7.2

सिरसा    21/7.6

अंबाला    20.7/7

भिवानी    21/7.7

फरीदाबाद    23.5/7.8

पंचकूला       22/8

दादरी-   21/09

झज्जर- 22/14


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.