Move to Jagran APP

स्कूल की छह किमी की दूरी ने सिरसा की छोरी को बना दिया चैंपियन, ऐसी दौड़ लगाई, गोल्ड जीत लाई

हरियाणा के सिरसा की पूजा 2013 में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। तभी से दौड़ लगा रही। अभी भी प्रतिदिन 10 किलोमीटर दौड़कर कर अभ्यास कर रही है। पूजा ने बताया कि 10 किलोमीटर का सफर दौड़कर 35 मिनट में तय कर लेती है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 06:05 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 06:05 AM (IST)
स्कूल की छह किमी की दूरी ने सिरसा की छोरी को बना दिया चैंपियन, ऐसी दौड़ लगाई, गोल्ड जीत लाई
नेशनल में विजेता होने पर वर्ष 2017 में पूजा को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नौकरी मिल गई।

सिरसा [महेंद्र सिंह मेहरा]। स्कूल में पढ़ने के लिए उसे प्रतिदिन 6 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा। यही छह किमी की दूरी पूजा को धावक बनाने में मील का पत्थर साबित हुई। हालांकि प्रेरणा टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम से मिली जिसमें लड़कियां दौड़ लगा रही थीं। इसके बाद सर्दी हो या गर्मी पूजा दौड़ती ही स्कूल जाती दिखी। धावक बनने की यह कहानी भुर्टवाला की पूजा की है। हौसले की बदौलत पूजा आगे बढ़ती गई और राज्य व नेशनल प्रतियोगिता में मेडल जीते।

loksabha election banner

3 किलोमीटर की दूरी पर ढाणी

गांव भुर्टवाला में पूजा के स्वजन खेत में ढाणी के अंदर रहते हैं। गांव से ढ़ाणी करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर है। वर्ष 2013 में पूजा 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल में दौड़ते हुए पहुंचने लगी। इसके बाद स्कूल से लौटते समय भी दौड़कर पहुंचती। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लिया तो जीत मिली। स्कूल स्तर के बाद जिला स्तर व राज्य स्तर पर विजेता बनी। स्कूल स्तर की पढ़ाई करने के बाद पूजा ने सिरसा के सीएमके कालेज में दाखिला लिया। कालेज में वर्ष 2015 प्रथम वर्ष में इंटर कालेज प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर दौड़ के अंदर प्रथम स्थान हासिल किया। वर्ष 2016 में पटियाला में ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय में नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया। इसके अलावा पूजा ने खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी मेडल हासिल किया।

हौसले से भरी सफलता की उड़ान

पूजा ने बताया कि तीन बहन व एक भाई है। वर्ष 2015 में पिता का निधन हो गया। इससे घर पर काफी दिक्कतें आईं। वह सबसे बड़ी थी। इसीलिए जिम्मेदारी भी बढ़ गयी। नेशनल में विजेता होने पर वर्ष 2017 में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नौकरी मिली। पूजा ने बताया कि अब नेहरू खेल स्टेडियम दिल्ली में बेंगलुरु में आयोजित होने वाली नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रही है। अभी भी प्रतिदिन 10 किलोमीटर दौड़कर कर अभ्यास कर रही है। पूजा ने बताया कि 10 किलोमीटर का सफर दौड़कर 35 मिनट में तय कर लेती है।

कब कब जीता गोल्ड मेडल

वर्ष 2015 इंटर कालेज प्रतियोगिता में 5 किमी दौड़ में गोल्ड

वर्ष 2016 में आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय में 5 किमी में गोल्ड

वर्ष 2018 में दिल्ली राज्य की तरफ से खेलते हुए 5 किमी व 10 किमी में गोल्ड

राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा में प्रतिभागी

दिल्ली राज्य क्रॉस कंट्री गोल्ड क्रॉस कंट्री में मेडल

वर्ष 2019 में दिल्ली राज्य की तरफ से गोल्ड

आल इंडिया पुलिस में 10 किमी में गोल्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.