Move to Jagran APP

डीआइजी ने 24 सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों और उनकी पत्नियों को सूट देकर किया सम्मानित

जागरण संवाददाता हिसार जिला पुलिस लाइन में डीआइजी कम एसपी बलवान सिंह राणा आइपीएस द्वारा प

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 07:38 AM (IST)
डीआइजी ने 24 सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों और उनकी पत्नियों को सूट देकर किया सम्मानित
डीआइजी ने 24 सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों और उनकी पत्नियों को सूट देकर किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, हिसार:

loksabha election banner

जिला पुलिस लाइन में डीआइजी कम एसपी बलवान सिंह राणा, आइपीएस द्वारा पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके 24 पुलिस कर्मचारियों की भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत जवान जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। डीआइजी ने सेवानिवृत कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर, सम्मान स्वरूप शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पत्नियों को उपहार स्वरूप सूट भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना की। इस विदाई समारोह में उपपुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एचपीएस ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में डीएसपी नारायण चंद, निरीक्षक बलवंत सिंह जिला पुलिस के कर्मचारी व सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों के स्वजन मौजूद रहे।

----------------

इन कर्मचारियों को किया सम्मानित -

1. निरीक्षक उमेद सिंह

2. उप निरीक्षक जयपाल सिंह

3. उप निरीक्षक भूप सिंह

4. उप निरीक्षक नरेश कुमार

5. उप निरीक्षक कुलदीप सिंह

6. ई/उप निरीक्षक भूरा राम

7. ई/उप निरीक्षक ललित नारायण

8. ई/उप निरीक्षक जगन नाथ

9. ई/उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह

10. ई/उप निरीक्षक जगदीश चंद्र

11. ई/उप निरीक्षक विजय कुमार

12. ई/उप निरीक्षक जय प्रकाश

13. ई/उप निरीक्षक बलवान सिंह

14. ई/उप निरीक्षक पूर्ण कुमार

16. ई/उप निरीक्षक दिलबाग सिंह

17. ई/उप निरीक्षक उमेद सिंह

18. ई/उप निरीक्षक राजबीर सिंह

19. ई/सहायक उप निरीक्षक महेंद्र पाल

20. ई/एचसी शमशेर सिंह

21. ई/ एचसी ओम प्रकाश

22. ई/ एचसी कृष्णा राम

23. ई/ एचसी गुरमीत

24. सिपाही ईश्वर सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.