Move to Jagran APP

फतेहाबाद में राजस्थान रोडवेज बस ने ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को रौंदा, मौत

हादसे में मृत हुए पुलिसकर्मी की किसानों के सत्याग्रह आंदोलन में ड्यूटी लगी थी। सुबह 10 बजे जैसे ही पटवार भवन की तरफ बाइक मोड़ा तो बस ने कुचल दिया। बस चालक फरार हो गया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 12:40 PM (IST)
फतेहाबाद में राजस्थान रोडवेज बस ने ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को रौंदा, मौत
फतेहाबाद में राजस्थान रोडवेज बस ने ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को रौंदा, मौत

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद में रविवार सुबह जाट धर्मशाला के सामने एक राजस्थान रोडवेज बस ने बाइक सवार पुलिस कर्मचारी को कुचल दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार किसान व विभिन्न संगठनों के कर्मचारी मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन कर रहे है। सरकार जो आदेश लागू कर रही है उसे वापस लेने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसी कार्यक्रम में इएसआइ 52 वर्षीय कृष्ण कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी। इएसआइ कृष्ण कुमार सिक्योरिटी ब्रांच में ड्यूटी लगी हुई थी। सुबह साढ़े नौ बजे कृष्ण कुमार पहले सिटी थाना में आए और यहां से बाइक पर सवार होकर पटवार भवन के लिए रवाना हुए। जैसे ही पटवार भवन की तरफ जाने के लिए रवाना हुए तो हिसार की तरफ से तेज गति से आ रही राजस्थान की बस ने बाइक चालक कृष्ण को कुचल दिया।

कृष्ण के बाइक को कई दूर तक घसीटकर ले गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते हुए बस चालक मौके से फरार हो गया। वही पास में अनेक पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर खड़े थे। पुलिस कर्मचारी मौके पर आए और घायल कृष्ण को संभाला। एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कृष्ण कुमार पिछले कई सालों से रह रहा था फतेहाबाद

कृष्ण कुमार की काफी समय से फतेहाबाद में ही ड्यूटी थी। फतेहाबाद से पहले वो भूना थाना में कार्यरत थे। पिछले तीन सालों से शहर थाना में ही ड्यूटी थी। कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ शहर के अग्रवाल कालोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार अपने पीछे एक लड़का व पत्नी को छोड़कर चला गया है।

-----घटना के बाद हम मौके पर पहुंच गए थे। चालक फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जगदीश कुमार

सब इंस्पेक्टर शहर थाना फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.