Move to Jagran APP

किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर पुलिस अलर्ट, फतेहाबाद में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लघु सचिवालय से पुलिस लाइन तक हर 200 मीटर पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पुलिस लाइन के बाहर भी 200 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का अभी तक झंडा फहराने का कार्यक्रम तय है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण डीसी फहरा सकते हैं झंडा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 02:35 PM (IST)
किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर पुलिस अलर्ट, फतेहाबाद में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
किसानों ने ऐलान किया है कि गणतंत्र दिवस के दिन तीन हजार ट्रैक्टर लेकर पुलिस लाइन के पास पहुंचेंगे।

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकालने के ऐलान के बाद जिला पुलिस अलर्ट पर हो गई। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित होगा। ऐसे में सुरक्षा के प्रबंध भी पुलिस ने कर दिया है। शहर के चारों तरफ नाके लगा दिए गए है। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सबसे अधिक सुरक्षा लघु सचिवालय से लेकर पुलिस लाइन तक की गई है। अगर मुख्यातिथि का आना तय हुआ तो सबसे पहले शहीदी स्मारक का कार्यक्रम आयोजित होगा। ऐसे में पुलिस ने लघु सचिवालय से हर 200 मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। एक किलोमीटर की दूरी में 200 पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए है।

loksabha election banner

किसानों ने किया है ऐलान

किसानों ने ऐलान किया है कि गणतंत्र दिवस के दिन तीन हजार ट्रैक्टर लेकर पुलिस लाइन के पास पहुंचेंगे। ऐसे में मंगलवार को पूरे शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। फतेहाबाद में इस बार गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के दिन मुख्यातिथि का कार्यक्रम राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का है। शनिवार को जिला प्रशासन ने किसानों क साथ बैठक की थी। किसानों ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि भाजपा व जजपा से कोई भी मंत्री झंडा फहराने के लिए ना आए। अगर कोई आएंगे तो उनका विरोध हो सकता है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी थी। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पुलिस लाइन के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है। 

शहर में प्रवेश से पूर्व यहां पर लगाया गया नाका

-हिसार से आते समय गांव धांगड़ के पास।

-पुलिस लाइन के पास।

-भूना मोड़।

-हिसार-सिरसा बाईपास।

-लघु सचिवालय।

-खैरातीखेड़ा रोड पर।

-रतिया रोड।

अब जरा आंकड़ों पर डालें नजर

कानून व्यवस्था बनाए रखे के लिए लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : 15

रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए                     : 05

कितने एसडीएम रखेंगे निगरानी                        : 03

डीएसपी की लगाई ड्यूटी                            : 05

जिले में लगाए जाएंगे नाके                           : 20

पुलिस कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी                     : 500

होमगार्ड की लगाई ड्यूटी                            : 300


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.