Move to Jagran APP

जनता ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दिया

वहां जनता ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को हराने के लिए वोट दिया। इसी के चलते इनेलो का वोट भी कांग्रेस को चला गया। सभी को यही चिता थी कि यदि वोट बंट गया तो भाजपा जीत जाएगी इसलिए लोगों ने उन्हें वोट नहीं दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 06:27 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 06:27 AM (IST)
जनता ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दिया
जनता ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दिया

जागरण संवाददाता, हिसार : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गत दिवस सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनको दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव के परिणाम से कार्यकर्ताओं को चिता करने की आवश्यकता नहीं है। वहां जनता ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को हराने के लिए वोट दिया। इसी के चलते इनेलो का वोट भी कांग्रेस को चला गया। सभी को यही चिता थी कि यदि वोट बंट गया तो भाजपा जीत जाएगी, इसलिए लोगों ने उन्हें वोट नहीं दी।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के कुशासन से परेशान है। भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। कृषि कानून इसका प्रमुख उदाहरण है, जिनका विरोध पूरे देश के किसान कर रहे हैं। बरोदा उपचुनाव में भाजपा की हार का मुख्य कारण यही तीनों कृषि कानून हैं। किसानों की आवाज दबाने के लिए पहले तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। बाद में फिर सरकार सफाई देती है कि पुलिस को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी के जो नेता व कार्यकर्ता गुमराह होकर पार्टी छोड़ कर चले गए थे, उनको अब अपनी गलती का अहसास हो रहा है। वहां उनको कोई नहीं पूछ रहा है। इसलिए पार्टी के अनेक पुराने नेता व कार्यकर्ता वापस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह, राजेश गोदारा, प्रमोद बागड़ी, रामभगत गुप्ता, अमित सैनी एडवोकेट, रमेश चुघ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.