किसान विरोधी प्रतिनिधि को सत्ता से बाहर करे जनता : आप
फोटो संख्या- 206 जागरण संवाददाता हिसार आगामी पंचायत या यू कहें हरियाणा की छोटी सरक
फोटो संख्या- 206
जागरण संवाददाता, हिसार: आगामी पंचायत या यू कहें हरियाणा की छोटी सरकार के चुनाव अपने अंतिम मुहाने पर हैं। जल्द ही उनकी कभी भी घोषणा संभव है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी विषय पर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई हिसार ने भी आगामी चुनावो मे अपनी भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। शनिवार को आम आदमी पार्टी के पश्चिम हरियाणा व्यापार अध्यक्ष जगदीश तायल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद हिसार जिला अध्यक्ष संजय बूरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय होने वाले सभी छोटे बड़े चुनाव बड़ी मजबूती से लड़ने जा रही है और जिले की सातों विधानसभा में जीत दर्ज कराएगी। प्रदेश सरकार लोगों को कुछ फायदा नहीं दे पा रही है। अन्नदाता लगातार विरोध कर रहे हैं। पश्चिम हरियाणा अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने कहा कि सरकार के पास हरियाणा को विकासशील करने के लिए ना कोई नीति नहीं है। इस मौके पर पश्चिम हरियाणा संगठन मंत्री विक्रांत गोयत, किसान सेल अध्यक्ष सुरेंद्र भांभू, व्यापार सेल अध्यक्ष जगदीश तायल, सह सचिव सचिन जैन, सरोज अग्रवाल, मंजीत रंगा आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।