Move to Jagran APP

सिरसा में लंबे रूट की बसें बंद होने से यात्री भटके दिल्ली, रोड जाम होने से नहीं जा सकीं बसें

किसान आंदोलन के चलते टोल प्लाजा बंद किए हुए हैं। इससे बस स्टैंड से सुबह के समय चंडीगढ़ दिल्ली रोहतक कैथल हिसार झज्जर पर बसें नहीं भेजी गई। इससे यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सिरसा से राजस्थान के भादरा नोहर रूट पर बसें चल रही।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 03:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 03:32 PM (IST)
सिरसा में लंबे रूट की बसें बंद होने से यात्री भटके दिल्ली, रोड जाम होने से नहीं जा सकीं बसें
बसों का इंतजार करने के दौरान सिरसा में बस स्‍टैंड पर बैठे यात्री

सिरसा, जेएनएन। हरियाणा रोडवेज की रविवार को रास्ते जाम होने पर लंबे रूट की बसें नहीं चल सकी। किसान आंदोलन के चलते भावदीन टोल प्लाजा व खुइया मलकाना टोल प्लाजा किसानों ने बंद किया हुआ है। इसी के चलते बस स्टैंड से सुबह तड़के चंडीगढ़ व दिल्ली रूट पर बसें नहीं भेजी गई। इससे बस स्टैंड में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। बस नहीं चलने से यात्री परेशान नजर आए। बस स्टैंड में बार बार बसें नहीं चलने की यात्रियों को सूचना दी गई।

loksabha election banner

लोकल रूट पर चल रही बसें

किसान आंदोलन के चलते टोल प्लाजा बंद किए हुए हैं। इससे बस स्टैंड से सुबह के समय चंडीगढ़, दिल्ली, रोहतक, कैथल, हिसार, झज्जर पर बसें नहीं भेजी गई। इससे यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सिरसा से राजस्थान के भादरा, नोहर रूट पर बसें चल रही है। इसी के साथ ऐलनाबाद, रानियां व अन्य लोकल रूट पर बसें भेजी जा रही है। यात्री दीपक कुमार ने बताया कि रोहतक में किसी कार्यवंश जाना था। बस स्टैंड में आने के बाद पता चला कि बसें नहीं चल रही है। यात्री सुनीता व सरोज ने बताया कि चंडीगढ़ में रिश्तेदारी के अंदर शादी समारोह में जाना था। अब बसें नहीं चल रही है। इससे शादी समारोह में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

दूसरे रास्ते से गुजर रहे हैं वाहन

सिरसा में डबवाली नेशनल हाइवे पर खुइया मलकाना व सिरसा से हिसार रोड पर भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगाया हुआ है। इससे वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। किसानों के आंदोलन के चलते जगह जगह पुलिस बल तैनात किया हुआ है। पुलिस कर्मचारी भी वाहनों को दूसरे रूट से निकालने में मदद करते हुए नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.