Move to Jagran APP

हरियाणा के सरकारी स्‍कूलों में दीवारें देंगी ज्ञान, दीवारों पर होगी अनोखे तरीके की पेंटिंग

सरकारी स्कूलों में दीवारों पर संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम जैसे राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति मुख्यमंत्री अन्य प्रमुख मंत्री मंत्रालयों के मुख्य न्यायाधीश प्रमुख स्वंतत्रता सेनानी देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदेश देश व विदेशों के नक्शे दीवारों पर चित्र सहित अंकित करवाए जाएंगे।

By Pankaj KumarEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:52 PM (IST)
हरियाणा के सरकारी स्‍कूलों में दीवारें देंगी ज्ञान, दीवारों पर होगी अनोखे तरीके की पेंटिंग
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश।

सिरसा, जेएनएन : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए ध्यान दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों की प्रतियोगिता के लिए अच्छे से तैयारी हो सके जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने दीवारों पर सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी अंकित करवाई जाएगी। स्कूलों की दीवारों से ही देश व दुनिया की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सामान्य ज्ञान की जानकारी दीवारों पर अंकित करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। सरकारी स्कूलों में अभी कोविड-19 के चलते अवकाश घोषित किया हुआ है।

दीवारों पर अंकित करवाई जाएगी ये जानकारी
सरकारी स्कूलों में दीवारों पर संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम जैसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री अन्य प्रमुख मंत्री, मंत्रालयों के मुख्य न्यायाधीश, प्रमुख स्वंतत्रता सेनानी, देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी, प्रदेश, देश व विदेशों के नक्शे दीवारों पर चित्र सहित अंकित करवाए जाएंगे। स्कूलों में समय समय पर सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों का जहां सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। इसी के साथ साथ प्रतिस्पर्धा की अच्छे से तैयारी हो सकेगी।

loksabha election banner

नोटिस बोर्ड पर होगी दैनिक जानकारी
सरकारी स्कूलों में नोटिस बोर्ड को दुरुस्त कर इस पर दैनिक जानकारियां महत्वपूर्ण संदेश चस्पा जाना जरूरी है। ताकि विद्यार्थी इन्हें देख स्वयं को अपडेट रख सके। जिसको लेकर स्कूल मुखिया की प्रतिदिन अपडेट करने की जिम्मेवारी होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी समय समय पर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें स्कूलों के अंदर नोटिस बोर्ड को भी देखा जाएगा कि अपडेट किया है या नहीं।

सरकारी स्कूलों में दीवारों पर अंकित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान की जानकारी रहेगी।
- संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.