Move to Jagran APP

राजीव नगर में कंपोस्टिंग प्लांट लगाने पहुंची निगम टीम का विरोध

इसकी दुर्गध से पूरा वातावरण दूषित हो जाएगा। जिससे यहां रहना दूभर हो जाएगा। इसके अलावा चारदीवारी बनने से यहां नशेडि़यों का अड्डा बन जाएगा। लोग भी कूड़ा डालने लगेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 07:16 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 07:16 AM (IST)
राजीव नगर में कंपोस्टिंग प्लांट लगाने पहुंची निगम टीम का विरोध
राजीव नगर में कंपोस्टिंग प्लांट लगाने पहुंची निगम टीम का विरोध

जागरण संवाददाता, हिसार : गीले कचरे से खाद बनाने को लेकर नगर निगम द्वारा राजीव नगर में कंपोस्टिंग प्लांट लगाने का काम स्थानीय निवासियों ने रुकवा दिया। वार्ड-8 निवासी कंपोस्टिंग प्लांट लगाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

रवि सैनी, गुलशन, महेंद्र, अरुण, कैलासो, चंदा देवी, अनिल और राजेश ने कहा कि यहां खाद प्लांट लगने से शहर कर कचरा डाला जाएगा। इसकी दुर्गध से पूरा वातावरण दूषित हो जाएगा। जिससे यहां रहना दूभर हो जाएगा। इसके अलावा चारदीवारी बनने से यहां नशेडि़यों का अड्डा बन जाएगा। लोग भी कूड़ा डालने लगेंगे। उधर लोगों के विरोध के बाद नगर निगम की टीम उन्हें इस बारे में कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखने का समय देते हुए वापस लौट आई।

ये है मामला

शहर में बढ़ते कचरे का निपटान करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने गीले कचरे से वार्ड-8 में खाद बनाने का प्लांट लगाने की योजना बनाई है। जिसके तहत राजीव नगर में नगर सुधार मंडल की सरकारी खाली जमीन पर प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया। यहां नगर सुधार मंडल की टीपी स्कीन की अनुमानित 15 एकड़ सरकारी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन का सदुपयोग करने के लिए निगम ने प्लांट लगाने का कार्य शुरू करवाया था। मौके पर एक्सइएन जयवीर डूडी भी पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी।

15 दिन पहले भी जताया था विरोध

वार्डवासी रवि सैनी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी नगर निगम की टीम यहां प्लांट लगाने के उद्देश्य से आई थी। क्षेत्रवासियों ने उस समय भी विरोध जताया था। यहां चारदीवारी बनाने से यहां क्षेत्रवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लोगों की मांग है कि यहां प्लांट नहीं बनना चाहिए। उस दौरान पार्षद के सामने भी लोगों ने अपनी बात रखी थी।

--------

राजीव नगर में खाद प्लांट लगाया जाएगा। लोगों ने बुधवार को विरोध किया तो हम वापस आ गए। उन्हें कमिश्नर के सामने अपनी बात रखने का समय दिया है। इस बारे कमिश्नर के जो आदेश होंगेख् उनके आदेशानुसार कार्य किया जाएगा। प्लांट से शहरवासियों को लाभ होगा। गीले कचरे का सहीं से निपटान होगा।

- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.